धोनी और कोहली की इन खूबियों के साथ कप्तानी करना चाहते हैं रहाणे

धोनी और कोहली की इन खूबियों के साथ कप्तानी करना चाहते हैं रहाणे

नई दिल्ली:

जिंबाब्वे दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान बनाए गए अजिंक्य रहाणे ने कहा कि जब वह सीमित ओवरों की आगामी सीरीज में कप्तान की भूमिका निभाएंगे तो महेंद्र सिंह धोनी का धैर्य और विराट कोहली की नियंत्रित आक्रामकता को अपने अंदर लाना चाहेंगे।

रहाणे ने टीम इंडिया के लिए कई कप्तानों की अगुआई में खेला है, जिसमें राहुल द्रविड़, धोनी और कोहली शामिल हैं। रहाणे से जब यह पूछा कि वे इनसे क्या लेना चाहते हैं तो उन्होंने कहा, ‘सबसे पहले महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में खेलकर मैंने यह जाना कि वह मैदान पर इतने धर्य के साथ कैसे रहते हैं। उनके पास स्थिति से निपटने के लिए काफी सटीक और धर्यपूर्ण तरीका है। मैं उनका यह गुण लेना चाहूंगा।'

रहाणे ने आगे कहा, 'मैं विराट कोहली से नियंत्रित आक्रामकता लेना चाहूंगा। आप इस गुण को उसकी बल्लेबाजी और कप्तानी में देख सकते हो।' दायें हाथ के इस बल्लेबाज ने ‘bcci.tv’ से कहा, 'और अंत में राहुल भाई ऐसे व्यक्ति हैं जो मैदान पर चीजों को काफी सादगी के साथ रखना चाहते हैं। राजस्थान रायल्स में उनके मार्गदर्शन में खेलकर मैंने यह सीखा है।'

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

अतीत में मुंबई की अंडर 19 टीम की कप्तानी कर चुके इस 27 वर्षीय बल्लेबाज ने कहा कि जहां तक कप्तानी का सवाल है तो उनकी अपनी योजनाएं हैं।