विज्ञापन
This Article is From Sep 21, 2021

पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर खेला, फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हुआ|

9.5 ओवर (4 रन) शॉट!! ब्यूटी!! क्रैकिंग कवर ड्राइव!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई फुल लेंथ बॉल को दूर से ही पैर निकालकर ड्राइव किया शॉट कवर और मिड ऑफ़ फील्डर के बीच से कवर्स बाउंड्री की ओर चार रनों के लिए|

9.4 ओवर (1 रन) गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद को स्कूप शॉट लगाने गए| बल्ले ले साइड में लाकर गेंद कीपर के बाँए ओर गई| राहुल ने गेंद को पकड़ना चाहा बॉल हाथ को लगकर शॉर्ट फाइन लेग की ओर गई| जहाँ से एक रन हो गया|

9.3 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|

9.2 ओवर (1 रन) लेग साइड की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|

9.1 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर पुल करते हुए सिंगल लिया|

8.6 ओवर (1 रन) पैड्स पर डाली गई गेंद,बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए| 9 के बाद 86/2 राजस्थान|

8.5 ओवर (1 रन) बैकफुट से लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में गेंद को खेला और रन हासिल किया|

8.4 ओवर (1 रन) इस बार समझदारी के साथ ऑन साइड पर मोड़ा और रन हासिल किया|

8.3 ओवर (6 रन) छक्का! एक और मैक्सिमम यशस्वी द्वारा| जैसे ही छोटी गेंद देखि उसपर जमकर प्रहार किया| गेंद और बल्ले का बेहतरीन संपर्क हुआ और बॉल को आइसोलेशन में भेज दिया| दूसरी गेंद अब लाइ जायेगी|

8.2 ओवर (1 रन) कट किया पॉइंट की दिशा में गेंद को जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

8.1 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|

7.6 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में मिला एक रन| पैड्स को लगकर गेंद कीपर के बाँए ओर गई| राहुल ने अपने बाँए ओर डाईव लगाकर गेंद को पकड़ना चाहा गेंद हाथ को लगकर आगे की ओर गई| बल्लेबाजों ने इसी बीच एक रन ले लिया|

7.6 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|

7.5 ओवर (4 रन) चौका!! ऑफ स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर खेला| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क, गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|

ओह!!! जायसवाल को लग गई है चोट!! दर्द में जूझते हुए| मुकाबले को थोड़ा देर के लिए रोका गया है...

7.4 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया एक रन| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद पैड्स को लगकर गेंद लेग साइड की ओर गई, एक रन हो गया|

7.3 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर पॉइंट की ओर कट किया, फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हो सका|

7.2 ओवर (1 रन) पहली ही गेंद पर लियाम लिविंगस्टन ने आगे आकर स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| एक रन मिल गया|

लियाम लिविंगस्टन बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

7.1 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! पुरेल ने इस डेब्यू मुकाबले में पहली विकेट के रूप में राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन को चलता किया| मेरी मानें तो ये इस मुकाबले की एक सबसे बड़ी विकेट होगी| इस गेंदबाज़ की ख़ुशी का तो ठिकाना ही नहीं रहा| वापसी करते हुए यहाँ पंजाब की टीम| कप्तान का कैच कप्तान ने ही लपका| ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई थी गेंद| गति और उछाल के साथ बल्लेबाज़ की ओर गई| अप पर कट मारने गए लेकिन अतिरिक्त उछाल से चकमा खा गए और बाहरी किनारा लेकर कीपर राहुल के दस्तानों में गई गेंद| 68/2 राजस्थान|

6.6 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर पॉइंट की ओर कट किया, फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हो सका|

6.5 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|

6.4 ओवर (6 रन) सिक्स!!! ओहोहोहो, झन्नाटेदार शॉर्ट छह रन के लिए| आदिल रशीद को भी आसानी से मार रहे हैं जायसवाल| बल्लेबाज़ के पाले में गेंद और पूरा फायदा उठाया उस गेंद का, संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर दर्शकदीर्घा में काफी दूर गिरी पूरे छह रनों के लिए|

6.3 ओवर (0 रन) छोटी गेंद, पुल किया लेकिन सीधा गेंदबाज़ की ओर| कोई रन नहीं|

6.2 ओवर (4 रन) चौका!! रिवर्स स्वीप शॉट यहाँ पर यशस्वी जायसवाल के बल्ले से देखने को मिली| गेंद थर्ड मैन की दिशा में गई, सीधे सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन|

6.1 ओवर (1 रन) क़दमों का इस्तेमाल करते हुए संजू सैमसन ने आगे आकार गेंद को लेग साइड की ओर खेला, एक रन मिला|

आदिल रशीद को अब गेंदबाज़ी का भार सौंपा गया है...

पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!!! साथ ही टाइम आउट का भी हुआ समय| 6 ओवर के बाद 57/1 राजस्थान| एक आक्रामक शुरुआत देखने को मिली है हमें यहाँ पर| लुईस और यशस्वी ने टीम के लिए पहले विकेट के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए 54 रन जोड़े लेकिन पॉवरप्ले के आखिरी ओवर में अर्शदीप ने इस जोड़ी को तोड़ा| फिलहाल क्रीज़ पर कप्तान सैमसन और यशस्वी की जोड़ी है जो इस बेहतरीन शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील करना चाहेंगी|

5.6 ओवर (1 रन) सिंगल!! बहुत अच्छी वापसी कराई है अर्शदीप ने यहाँ पर| एक बड़ा विकेट भी लिया और महज़ 4 रन इस ओवर में दिए| मिड ऑफ़ पर खेला और रन हासिल किया| 57/1 राजस्थान|

5.5 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद को ऑफ़ साइड पर खेला| कोई रन नहीं|

5.4 ओवर (2 रन) छोटी लेंथ की गेंद को पुल किया मिड विकेट की तरफ| ओह!! ये शॉर्ट फील्डर से ज्यादा दूर नहीं थी, उन्हें छोड़ते हुए डीप में गई, दो ही रन मिले|

कप्तान संजू सैमसन अगले बल्लेबाज़ क्रीज़ पर आये हैं...

5.3 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!! पहला झटका यहाँ पर राजस्थान की टीम को लगता हुआ| तेज़ी के साथ बल्लेबाज़ी कर रहे एविन लुईस 36 रन बनाकर पवेलियन लौटे| अर्शदीप सिंह ने हासिल किया पहला विकेट| फुल लेंथ की गेंद को लॉन्ग ऑफ के ऊपर से खेलना चाहते थे बल्लेबाज़| गेंद तेज़ गति में बल्ले पर आई जिसके कारण लुईस गेंद को फील्डर के ऊपर से नहीं खेल सके| हवा में गई गेंद सीधे ऑफ साइड पर खड़े फील्डर के हाथ में जहाँ से मयंक अगरवाल ने कोई गलती नहीं करते हुए अपने आगे की ओर डाईव लगाया और बॉल को लपका| 54/1 राजस्थान|

5.2 ओवर (1 रन) कवर्स की दिशा में गेंद को चिप किया जहाँ से सिंगल हासिल हुआ|

5.1 ओवर (0 रन) धीमी गति की गेंद के साथ अर्शदीप ने की है शुरुआत| बल्लेबाज़ को अपनी उसी गेंद से छकाया|

मैच रिपोर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Royals, Punjab Kings, Dubai International Cricket Stadium Dubai, Indian Premier League 2021, Punjab Kings Vs Rajasthan Royals 09/21/2021 Kprr09212021204171, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com