विज्ञापन
This Article is From May 02, 2021

पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, मोटेरा, अहमदाबाद में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स की ओर पुश करते हुए तेज़ी से सिंगल लिया|

14.5 ओवर (6 रन) छक्का!!! इसी के साथ पंजाब का 100 रन पूरा होता हुआ| करारा पुल शॉर्ट, शॉटपिच डाली गई गेंद| बैकफुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ| बीच बल्ले से लगकर गेंद मिड विकेट बाउंड्री की बाहर सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स| PBKS vs DC: Match 29: It's a SIX! Mayank Agarwal hits Kagiso Rabada. PBKS 101/4 (14.5 Ov). CRR: 6.81

14.4 ओवर (1 रन) फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की ओर ड्राइव किया| धवन के हाथ को लगाकर मिड ऑफ की ओर गई गेंद| इसी बीच बल्लेबाजों ने सिंगल लिया|

14.3 ओवर (1 रन) पॉइंट की दिशा में कट करते हुए सिंगल निकाला|

14.2 ओवर (2 रन) पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर 2 रन तेज़ी से लिया|

14.1 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड करने का मन बनाया| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर बॉल थर्ड मैन की ओर गई जहाँ से सिंगल मिला|

13.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति| आगे डाली गई गेंद को कवर्स की ओर ड्राइव किया| फील्डर के हाथ में गई गेंद, रन नही मिला| 14 ओवर के बाद 90/4 पंजाब|

13.5 ओवर (2 रन) बैकफूट से डीप पॉइंट की ओर बल्लेबाज़ ने पंच किया जहाँ से 2 रन आया|

13.4 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नही मिला|

शाहरुख खान बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

13.3 ओवर (0 रन) आउट!!! रन आउट!!! एक और विकेट इस ओवर में गिरता हुआ| खराब ताल मेल के चक्कर में बल्लेबाज़ ने गंवाई अपनी विकेट| पंजाब पूरी तरह से बैकफुट पर जाती हुई| मिड ऑफ़ की तरफ इस गेंद को ड्राइव कर दिया| हेटमायर ने डाईव लगाकर इस गेंद को रोका लेकिन तब तक दोनों बल्लेबाज़ रन के लिए एक ही तरफ आ चुके थे| नॉन स्ट्राइकर एंड पर हूडा पहले घुसने लगे और उन्ही के एंड पर थ्रो हुआ जहाँ अक्षर ने बेल्स उड़ाई| इसके बाद उन्होंने बल्लेबाज़ी छोर पर भी थ्रो किया जहाँ पन्त ने बेल्स उड़ाई लेकिन नॉन स्ट्राइकर एंड पर ही बल्लेबाज़ हूडा पहले आउट हो गए थे क्योंकि जब अक्षर ने बेल्स उड़ाई थी तब हूडा क्रीज़ से बाहर थे| 88/4 पंजाब| PBKS vs DC: Match 29: WICKET! Deepak Hooda run out (Shimron Hetmyer / Axar Patel) 1 (1b, 0x4, 0x6). PBKS 88/4 (13.3 Ov). CRR: 6.52

13.2 ओवर (1 रन) पैड्स पर डाली गई गेंद,बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|

दीपक हूडा अब बल्लेबाज़ी के लिए क्रीज़ पर आते हुए...

13.1 ओवर (0 रन) बोल्ड!!! क्लीन बोल्ड!!! पंजाब को लगता हुआ तीसरा झटका| अक्षर पटेल के हाथ लगी पहली विकेट| डेविड मलान 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई ऑफ स्पिन गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलने गए| गेंद की लाइन को नही समझा पाए और बॉल की लाइन से बिट हुए| जिसके बाद बॉल सीधे लेग स्टंप को जा लगी| 87/3 पंजाब| PBKS vs DC: Match 29: WICKET! Dawid Malan b Axar Patel 26 (26b, 1x4, 1x6). PBKS 87/3 (13.1 Ov). CRR: 6.61

12.6 ओवर (1 रन) इस बार गेंद को बैकफुट से पंच करते हुए गैप हासिल किया और सिंगल के साथ स्ट्राइक अपने पास रखा| 13 के बाद 87/2 पंजाब|

12.5 ओवर (1 रन) बैकफूट से डीप कवर्स की ओर बल्लेबाज़ ने पंच किया जहाँ से सिंगल आया|

12.4 ओवर (4 रन) फुल टॉस बॉल!! सामने की तरफ उठाकर मारा| दो की मांग थी लेकिन ये गैप से चार रनों के लिए निकल गई| फुल टॉस बॉल को सामने की तरफ खेलकर बाउंड्री हासिल की| PBKS vs DC: Match 29: Mayank Agarwal hits Lalit Yadav for a 4! PBKS 85/2 (12.4 Ov). CRR: 6.71

12.3 ओवर (1 रन) बैकफुट पंच किया ऑफ़ साइड पर गेंद को जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

12.2 ओवर (1 रन) लेग स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद को स्वीप किया स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ जहाँ से एक रन मिल गए|

12.1 ओवर (1 रन) फुल टॉस गेंद को लॉन्ग ऑफ़ की तरफ पुश किया जहाँ से एक रन मिल गया|

11.6 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को ऑफ साइड की ओर खेलकर सिंगल हासिल किया|

11.5 ओवर (4 रन) चौका!!! डेविड मलान के बल्ले से निकलता हुआ बाउंड्री| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को फाइन लेग की दिशा में पुल किया| फील्डर पीछे मौजूद नही| गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| PBKS vs DC: Match 29: Dawid Malan hits Ishant Sharma for a 4! PBKS 77/2 (11.5 Ov). CRR: 6.51

11.4 ओवर (1 रन) यॉर्कर लाइन की गेंद को कवर्स की ओर पुश करते हुए सिंगल लिया|

11.3 ओवर (1 रन) पॉइंट की ओर जगह बनाकर खेला, एक रन हासिल किया|

11.2 ओवर (6 रन) सिक्स!!! ओहोहोहो!!! बेहतरीन कवर ड्राइव, हवा में थी लेकिन गैप में गई, करारा छह कह सकते हैं, शानदार फॉर्म में नज़र आते हुए बल्लेबाज़, किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने का, बाउंड्री के ठीक बाहर जाकर गिरी गेंद स्टैंड में और मिला सिक्स| PBKS vs DC: Match 29: It's a SIX! Dawid Malan hits Ishant Sharma. PBKS 71/2 (11.2 Ov). CRR: 6.26

11.1 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कर करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नही मिला|

10.6 ओवर (0 रन) बेहतरीन यॉर्कर के साथ हुई ओवर की समाप्ति| शानदार गेंदबाज़ी करते हुए आवेश खान| ब्लॉक करते हुए रन भागने गए थे लेकिन आवेश ने खुद ही उसे फील्ड कर लिया|

10.5 ओवर (1 रन) पुश किया मिड ऑफ़ की तरफ गेंद को और रन के लिए भागे| फील्डर गेंद पर आये और उसे पिक करते हुए थ्रो किया लेकिन तब तक क्रीज़ में पहुँच गए थे बल्लेबाज़ मलान|

10.4 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद को पुल लगाने गए मलान लेकिन ठीक तरह से बल्ले पर नहीं आई गेंद| सीधा फील्डर की तरफ गई| कोई रन नहीं हुआ|

10.3 ओवर (0 रन) गुड लेंथ की लाइन पर डाली गई गेंद को शॉर्ट कवर्स की दिशा में पुश किया जहाँ से गैप नहीं मिल पाया|

10.2 ओवर (1 रन) शॉर्टपिच गेंद!! पुल किया उस गेंद को जो स्क्वायर लेग की तरफ नो मेंस लैंड में गिरी| एक ही रन मिल पाया|

10.1 ओवर (0 रन) पॉइंट की दिशा में गेंद को टैप किया| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|

मैच रिपोर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjab Kings, Delhi Capitals, Sardar Patel Stadium Motera Ahmedabad, Indian Premier League 2021, Punjab Kings Vs Delhi Capitals 05/02/2021 Kpdd05022021201036, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com