पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के छठे सत्र के स्थगित मैचों के लिए पीसीबी ने फिर से ऐलान कर दिया है. इसके लिए लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने कोविड-19 के लिए लागू मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के प्रति शून्य-सहिष्णुता अपनाने की बात कही है. पीसीबी ने रविवार को कहा कि इसके प्रतिभागी 22 मई से अपना सात दिवसीय पृथकवास शुरू करेंगे.
विकेटकीपर ने गलत तरीके से किया स्टंप, मच गया बवाल, माइकल वॉन बोले- 'गलत हुआ..'देेखें Video
मार्च में पेशावर जालमी के कोच डैरेन सैमी और कप्तान वहाब रियाज ने फ्रेंचाइजी के मालिक जावेद अफरीदी से मुलाकात की थी जो बायो-बबल का हिस्सा नहीं थे. इस दौरान कई खिलाड़ियों के कोविड-19 से संक्रमित होने के कारण लीग को स्थगित कर दिया गया था. लीग के स्थगित होने से पहले 20 फरवरी से तीन मार्च तक इसके 14 मैच खेले गये थे. बहरहाल, अब नए कार्यक्रम के अनुसार लीग के बचे हुए मैच एक से बीस जून तक कराची में खेले जाएंगे.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
KKR से मैच से पहले राशिद खान ने कहा हैदराबाद जीतेगी, तो बेन कटिंग की बीवी ने दिया ऐसा जवाब
ध्यान दिला दें कि पीसीबी ने मामले की जांच के लिये दो सदस्यीय समिति का गठन किया था जिसने पिछले दिनों बोर्ड को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी. पीएसएल छह को फिर से शुरू करने का फैसला पीसीबी के ‘बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (बीओजी)' ने शनिवार को एक ऑनलाइन बैठक के दौरान लिया. पीसीबी से जारी बयान के मुताबिक, ‘बीओजी ने समिति की रिपोर्ट पर चर्चा की. उन्होंने उन नाकामियों पर निराशा व्यक्त की जिसका इसमें जिक्र किया गया था. बीओजी ने समिति की सभी सिफारिशें मान ली है जिसमें कोविड-19 के बचने के लिए लागू प्रोटोकॉल के कड़ाई से पालन के साथ इसके प्रति शून्य-सहिष्णुता अपनाने को कहा गया है.'बयान के मुताबिक, ‘बीओजी ने बताया कि एक जून से पीएसएल छह फिर से शुरू होगा और इसके लिए सात दिनों का पृथकवास 22 मई से शुरू किया जाएगा.'
VIDEO: कुछ दिन पहले नीलामी में कृष्णप्पा गौतम 9.25 करोड़ में बिके थे. उनके बारे में जान लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं