PSL vs IPL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग को एक और करारा झटका लगा जब श्रीलंका के कप्तान और हरफनमौला दासुन शनाका ने आगामी आईपीएल में चोटिल सैम कुरेन की जगह राजस्थान रॉयल्स से जुड़ने का फैसला किया. इससे पहले जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने मुस्ताफिजूर रहमान की जगह कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा बनने के लिये इस्लामाबाद युनाइटेड के साथ करार तोड़ा था. टीम के एक सूत्र ने बताया ,‘‘ पीएसएल के साथ औपचारिकतायें पूरी होने के बाद दासुन आईपीएल करार पर हस्ताक्षर करेंगे. यह औपचारिकता मात्र है. वह गुवाहाटी में टीम से जुड़ेंगे.'' रॉयल्स को गुवाहाटी में पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेलना है. ॉशनाका की कप्तानी में सह मेजबान श्रीलंका टी20 विश्व कप सुपर आठ चरण से बाहर हो गई थी
यह भी पढ़ें: संजू सैमसन से लेकर ऋषभ पंत तक, IPL के वो 10 बड़े स्टार जो अबतक हाथ में नहीं उठा पाए एक बार भी ट्रॉफी
यह भी पढ़ें: Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में कितना रन बनाना चाहते हैं वैभव सूर्यवंशी ? 'बिहार के लाल' ने दिया जवाब
आईपीएल की दिसंबर में हुई मिनी नीलामी में शनाका को किसी ने खरीदा नहीं था. पीएसएल में वह लाहौर कलंदर्स टीम से जुड़े थे. रॉयल्स के मुख्य कोच श्रीलंका के पूर्व धुरंधर कुमार संगकारा हैं जबकि भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ सहायक कोच हैं । राठौड़ टी20 विश्व कप में श्रीलंका के बल्लेबाजी सलाहकार कोच थे.
दूसरी ओर पीएसएल छोड़ आईपीएल में जा रहे खिलाड़ियों को लेकर मोहसिन नकवी ने कहा, "हम नियमों के अनुसार उन खिलाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे. पिछले साल भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था (कॉर्बिन बॉश, जिन्हें पीएसएल से एक साल के लिए बैन कर दिया गया था), और इस बार भी वैसा ही होगा."
पिछली बार पेशावर जल्मी के लिए बॉश एक बेहतरीन पसंद थे, लेकिन आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने के लिए उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग से अपना नाम अंतिम समय पर वापस ले लिया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं