विज्ञापन

Video: प्रियांश आर्य के शॉट की सुनामी ने उड़ाए होश,कमेंटेटर्स भी रह गए हैरान, प्रीति जिंटा का रिएक्शन हुआ वायरल

Priyansh Arya video viral:  प्रियांश आर्य ने फैन्स का दिल जीत लिया. खासकर  प्रियांश ने नंद्रे बर्गर के एक ओवर में  21 रन बनाए, प्रियांश आर्य की बल्लेबाजी कमाल की थी. (Priyansh Arya)

Video: प्रियांश आर्य के शॉट की सुनामी ने उड़ाए होश,कमेंटेटर्स भी रह गए हैरान, प्रीति जिंटा का रिएक्शन हुआ वायरल
Priyansh Arya Batting video: प्रियांश आर्य का कमाल देख हैरत में प्रीति जिंटा

Preity Zinta reaction viral on Priyansh Arya: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इस मैच में भले ही  प्रियांश आर्य केवल 29 रन बनाकर आउट हुए लेकिन इस बल्लेबाज ने 11 गेंद पर 29 रन की पारी खेली, अपनी पारी में  प्रियांश आर्य ने 5 चौके और एक छक्के लगाए. अपनी छोटी पारी में भी  प्रियांश आर्य ने फैन्स का दिल जीत लिया. खासकर  प्रियांश ने नंद्रे बर्गर के एक ओवर में  21 रन बनाए जिसमें उन्होंने तीन चौके और एक छक्के लगाए. पंजाब की पारी के दूसरे ओवर में ही प्रियांश ने अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाया. बता दें कि नंद्रे बर्गर के खिलाफ उन्होंने एक बेहतरीन छक्का भी लगाया जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. कमेंट्री कर रहे आकाश चोपड़ा ने इस सिक्सर को देखकर कहा OH डियर.. कमेंट्री करते हुए चोपड़ा ने कहा, "यह एक ऐसा सिक्स था जिसने नंद्रे बर्गर को भी चौंका कर रख दिया". 

प्रीति जिंटा का रिएक्शन वायरल
वहीं, दूसरी ओर टीम का मालकिन प्रीति जिंटा का रिएक्शन भी देखने लायक था. प्रीति जिंटा इस सिक्सऱ को देखकर हैरानी से बल्लेबाज की ओर देख रहीं थी. प्रीति जिंटा का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल है. 

राजस्थान रॉयल्स ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बड़े बदलाव किए .. शिमरोन हेटमायर की जगह पर दासुन शनाका को मौका मिला है. वहीं, रवि बिश्नोई के स्थान पर यश राज को टीम में शामिल किया गया है. टॉस जीतने के बाद रियान ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव हैं. हेटमायर की जगह शनाका टीम में आए हैं। वहीं, बिश्नोई की जगह यश खेल रहे हैं."

वहीं, पंजाब किंग्स भी इस मुकाबले में दो बदलाव के साथ उतरी है। सूर्यांश शेडगे और लॉकी फर्ग्यूसन को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है.टॉस हारने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, "हम भी गेंदबाजी करना पसंद करते. विकेट कुछ दिनों तक ढका रहा है. सूर्यांश शेडगे और लॉकी फर्ग्यूसन टीम में आए हैं. मैं अजमत और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करना चाहता हूं."

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन :- वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा और यश राज पुंजा।

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन :- प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, सूर्यांश शेडगे, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।

ये भी पढ़ें- Video: भगवान से क्या मांगते हैं वैभव, 'कोई पर्सनल होकर बोले तो बुरा तो लगता ही है..' यह कहकर वैभव सूर्यवंशी ने कैसे ले लिया बदला!

लेखक के बारे में
img
विशाल कुमार
Chief Sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyansh Arya, Indian Premier League 2026, Punjab Kings, Rajasthan Royals, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com