केंद्रीय कर्मचारी महंगाई भत्ता (DA) बढ़ने का इंतजार बेसब्री से कर रही है. वहीं देश में महंगाई बढ़ने के बाद सरकार अपने-अपने कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ता (DA) का लाभ देना शुरू कर दी है. हाल ही में कई राज्यों ने अपने-अपने राज्य कर्मचारियों के लिए DA में बढ़ोतरी का तोहफा देना शुरू कर दिया है. इसका उद्देश्य यह भी है कि केंद्र और राज्य के कर्मचारियों के बीच महंगाई भत्ते के अंतर को खत्म करना. इसके तहत अब अलग-अलग राज्यों में इसके मुताबिक महंगाई भत्ता बढ़ाया जा रहा है.
अब उत्तराखंड सरकार ने भी राज्य में राजकीय कर्मचारियों के समान विभिन्न निगमों में भी महंगाई भत्ता बढ़ाने का आदेश दिया है. इसके बाद उत्तराखंड परिवहन निगम ने भी महंगाई भत्ता बढ़ोतरी का आदेश जारी किया है.
DA बढ़ाने की मांग कर रहे थे कर्मचारी
राजकीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता सरकार ने कुछ समय पहले 53 प्रतिशत से बढ़ाकर 55 प्रतिशत किया था. जो जनवरी से ही लागू किया गया था. हालांकि उत्तराखंड परिवहन निगम में अब तक 53 प्रतिशत ही महंगाई भत्ता दिया जा रहा था. जिसके बाद परिवहन निगम के कर्मचारी इसे लेकर विरोध कर रहे थे. इसके बाद हाल ही में सचिवालय में परिवहन निगम की बोर्ड बैठक में महंगाई भत्ता बढ़ाने पर स्वीकृति दी गई थी.
राज्य कर्मचारियों के बराबर किया गया DA
अब शुक्रवार यानी 24 जुलाई को परिवहन निगम की प्रबंध निदेशक रीना जोशी ने महंगाई भत्ता 2 प्रतिशत बढ़ाने का ऐलान किया. यानी अब परिवहन विभाग के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 53 प्रतिशत से बढ़ा कर 55 प्रतिशत कर दिया गया है. बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जुलाई से लागू किया गया है. यानी कर्मचारियों को 1 जुलाई के बाद से मिलने वाली सैलरी में बढ़ा हुआ DA दिया जाएगा.
बढ़े हुए भत्ते का लाभ निगम के करीब 2100 नियमित कर्मचारियों को सीधे तौर पर मिलेगा, जबकि करीब 3500 विशेष श्रेणी व संविदा कर्मचारियों के देयकों में भी इसी के सापेक्ष वृद्धि की जाएगी.
यह भी पढ़ेंः DA Hike: इन कर्मचारियों का 5 प्रतिशत बढ़ा महंगाई भत्ता, पेंशनर्स में भी खुशी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं