विज्ञापन

मंगेतर को धोखा दे रहे पृथ्वी शॉ? आकृति के सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाई सनसनी

पृथ्वी शॉ ने मार्च में आकृति अग्रवाल से सगाई की थी. लेकिन अब उनकी मंगेतर के एक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. आकृति ने लिखा है कि हर अफवाह सच है.

मंगेतर को धोखा दे रहे पृथ्वी शॉ? आकृति के सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाई सनसनी
Prithvi Shaw Fiancee Akriti Agarwal Cheating Cryptic Post

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल ने कथित तौर पर इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर सनसनी मचा दी है. आकृति ने दावा किया है कि उन्हें 'कई बार धोखा मिला है'. आकृति ने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया है, लेकिन उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा है कि जो भी अफवाहें हैं, वो सब सच हैं. आकृति की इस इंस्टा स्टोरी का स्क्रीन शॉर्ट सोशल मीडिया पर तैर रहा है. हालांकि, इसमें किसी का नाम नहीं लिया गया है, लेकिन फैंस ने तुरंत इसे पृथ्वी शॉ से जोड़ दिया. अफवाहों के उलट, आकृति ने न तो शॉ को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो किया है और न ही सोशल मीडिया से उनकी सगाई की पोस्ट डिलीट हुई हैं.

आकृति अग्रवाल ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा,"मुझे इतनी बार धोखा दिया गया, फिर भी मैंने कभी एक शब्द नहीं कहा. अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि एक कदम आगे बढ़ने के बाद भी." "सब कुछ सच है. हर अफवाह सच है. सोशल मीडिया पर उनके बारे में आप जो कुछ भी देखते हैं." 

Latest and Breaking News on NDTV

सोशल मीडिया यूजर्स की मानें तो आकृति ने इस तुंरत डिलीट भी कर दिया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. शॉ और आकृति ने लंबे समय तक डेट करने के बाद इस साल की शुरुआत में सगाई की थी. बता दें, ऑकृति अग्रवाल एक एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. 

भारत के पूर्व अंडर-19 विश्व विजेता कप्तान पृथ्वी शॉ आईपीएल 2026 के लिए दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे. हालांकि, उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला.  उनका करियर खराब फिटनेस और फॉर्म की वजह से खराब रहा है.

पृथ्वी शॉ ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा,"अगर मैं वापसी के बारे में नहीं सोचूंगा, तो क्या मतलब है? इसीलिए मैं खेल रहा हूं. भारत के लिए कौन नहीं खेलना चाहता? आपको वहां होना ही होगा, और मैं उसी के लिए काम कर रहा हूं." 

उन्होंने कहा, "पिछले साल मैंने अपनी ज़िंदगी का मज़ा लिया. अपना दिमाग फ्रेश रखने के लिए कुछ जगहों पर गया. फिर मैं वापस आ गया. वही रूटीन, प्रैक्टिस की, कड़ी मेहनत की, चाहे वह मेरी ट्रेनिंग हो या बैटिंग. मैं जो भी करता था, उसे 3 गुना ज़्यादा करने लगा. मुझे लगता है कि यह मेरे लिए एक अच्छा ब्रेक था. मैं इसे एक कदम पीछे हटने के तौर पर नहीं देखता, लेकिन यह एक ज़रूरी ब्रेक था, ताकि मैं खुद को मेंटली और मज़बूत बना सकूं."

यह भी पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप 2026: हैरी केन के गोल से क्वार्टर फाइनल में पहुंचा इंग्लैंड, मैक्सिको को किया बाहर

यह भी पढ़ें: कितनी नेटवर्थ के मालिक हैं नेमार, दुनिया के सबसे अमीर फुटबॉलरों में होती है गिनती

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prithvi Pankaj Shaw, India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com