विज्ञापन

Gold-Silver Price: अचानक 1,200 रुपये लुढ़की चांदी, सोना भी हुआ इतना सस्ता, खरीदने से पहले जानें ताजा भाव

Gold-Silver Rate Today: 6 जुलाई को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी 1,200 रुपये से ज्यादा टूट गई है, वहीं सोना भी सस्ता हुआ है. दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत अपने शहर के ताजा 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने और चांदी के रेट चेक करें.

Gold-Silver Price: अचानक 1,200 रुपये लुढ़की चांदी, सोना भी हुआ इतना सस्ता, खरीदने से पहले जानें ताजा भाव
Gold Silver Price Today: 6 जुलाई को सोने और चांदी की कीमतों में अचानक बड़ी गिरावट आई है.

Gold, Silver Prices Today, 6 July: सोना और चांदी की कीमतों में सोमवार 6 जुलाई को गिरावट देखने को मिली. आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जहां सोना मामूली गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा, वहीं चांदी में जोरदार गिरावट आई है. घरेलू बाजार में भी 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के दाम थोड़े कम हुए हैं. ऐसे में अगर आप सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले ताजा रेट जरूर जान लें.

MCX पर सोना और चांदी में गिरावट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अगस्त डिलीवरी वाला सोना 243 रुपये की गिरावट के साथ 1,47,135 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला. सुबह करीब 11 बजे यह 1,47,177 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा था. कारोबार के दौरान सोना 1,47,032 रुपये के निचले स्तर और 1,47,509 रुपये के ऊपरी स्तर तक पहुंचा.

वहीं सितंबर डिलीवरी वाली चांदी 1,017 रुपये की गिरावट के साथ 2,36,393 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुली. सुबह के कारोबार में चांदी करीब 1,212 रुपये टूटकर 2,36,198 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई. दिन में इसका निचला स्तर 2,36,001 रुपये और ऊपरी स्तर 2,37,676 रुपये रहा.

आज आपके शहर में सोने-चांदी का भाव

  • दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,46,870 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,34,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है. चांदी का भाव 2,49,900 रुपये प्रति किलो है.
  • मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 1,46,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,34,490 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है. इन शहरों में चांदी का भाव 2,49,900 रुपये प्रति किलो है.
  • चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,49,450 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,36,990 रुपये प्रति 10 ग्राम है. यहां चांदी 2,59,900 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है.
  • हैदराबाद में 24 कैरेट सोना 1,46,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,34,490 रुपये प्रति 10 ग्राम है. चांदी का भाव 2,59,900 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया.

सोने-चांदी में गिरावट की वजह क्या है?

जानकारों के मुताबिक कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और मिडिल ईस्ट में हालात बेहतर होने की उम्मीद से बाजार का माहौल थोड़ा पॉजिटिव हुआ है. इसके अलावा निवेशकों को उम्मीद है कि आने वाले महीनों में अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों को लेकर नरम रुख अपना सकता है. इसी वजह से सोना और चांदी की कीमतों में हल्की कमजोरी देखने को मिल रही है.

हालांकि,  घरेलू बाजार में गिरावट के बावजूद अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई. COMEX पर सोना करीब 1 फीसदी बढ़कर 4,173.24 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि चांदी 2 फीसदी की तेजी के साथ 62.29 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी.

 गोल्ड-सिल्वर को लेकर क्या है एक्सपर्ट की राय

कमोडिटी मार्केट के जानकारों का कहना है कि सोना अभी भी अपने मजबूत सपोर्ट लेवल के ऊपर बना हुआ है. अगर सोना 1,48,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार करता है तो इसमें और तेजी देखने को मिल सकती है. वहीं चांदी के लिए अगला लेवल 2,45,184 रुपये प्रति किलो माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें-  रतन टाटा की भतीजी को Tata Group ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, जानिए कौन हैं माया टाटा, संभालेंगी वेस्टसाइड की कमान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gold Silver Rate Today, Gold Silver Price Today, Today Gold Price, Silver Price Today, Gold Silver Rate Today In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com