विज्ञापन

मेलबर्न में पीएम मोदी का ऐलान, भारत में होगा बिग बैश लीग का ओपनिंग मुकाबला

ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग का 2026-27 सीजन भारत में शुरू होगा और इसका पहला मैच दिसंबर में चेन्नई में खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ यह घोषणा की.

मेलबर्न में पीएम मोदी का ऐलान, भारत में होगा बिग बैश लीग का ओपनिंग मुकाबला
प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज और पीएम नरेंद्र मोदी
ANI

ऑस्ट्रेलिया में अपनी तीन दिन की यात्रा के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को घोषणा की कि बिग बैश लीग का 2026-27 सीजन भारत में शुरू होगा. इस लीग का पहला मैच दिसंबर में खेला जाएगा. चेन्नई का एमए चिदंबरम स्टेडियम मैच की मेजबानी करेगा. प्रधानमंत्री ने इसे दोनों देशों के बीच बढ़ते खेल संबंधों का हिस्सा बताया. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बताया कि चेन्नई में होने वाले इस मैच में मेलबर्न रेनेगेड्स और पर्थ स्कॉर्चर्स की टीमें आमने-सामने होंगी.

ऑस्ट्रेलिया के बाहर खेला जाने वाला पहला बीबीएल

यह मैच ऑस्ट्रेलिया के बाहर खेला जाने वाला पहला बीबीएल मैच होगा और 12 दिसंबर को आधिकारिक तौर पर बीबीएल 16 सीजन की शुरुआत करेगा. एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले इस ऐतिहासिक मुकाबले के लिए मेलबर्न रेनेगेड्स को 'होम टीम' (मेजबान टीम) माना जाएगा. एक मीडिया रिलीज के अनुसार, पीएम अल्बानीज और पीएम नरेंद्र मोदी ने खेल सहयोग के लिए एक 'रोडमैप' भी जारी किया, जिसका मकसद ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेल संबंधों को मज़बूत करना है.

व्यापार, पर्यटन और निवेश के लिए खुलेंगे नए रास्ते

यह पहल बड़े खेल आयोजनों की मेजबानी में ऑस्ट्रेलिया की विशेषज्ञता और इस क्षेत्र में भारत की बढ़ती महत्वाकांक्षाओं को एक साथ लाती है, साथ ही व्यापार, पर्यटन और निवेश के लिए नए रास्ते खोलती है. इसमें सहयोग के मुख्य क्षेत्रों की रूपरेखा दी गई है, जिनमें क्षमता निर्माण, खेल विज्ञान और प्रौद्योगिकी अनुसंधान, तथा उद्योग और निवेश शामिल हैं.

2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारी में जुटा भारत

इस रोडमैप से बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के आयोजन में सहयोग और गहरा होने की उम्मीद है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया 2032 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेज़बानी की तैयारी कर रहा है और भारत 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स के ऐतिहासिक शताब्दी संस्करण के लिए तैयारी कर रहा है. अल्बानीज ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया और भारत दोनों में खेलों के प्रति गहरा जुनून है, और नया स्पोर्ट्स रोडमैप क्षमता निर्माण, प्रौद्योगिकी और अनुसंधान में सहयोग के माध्यम से द्विपक्षीय संबंधों को मज़बूत करेगा, साथ ही दोनों देशों के बीच व्यापार, पर्यटन और निवेश को भी बढ़ावा देगा.

उन्होंने कहा, "ऑस्ट्रेलिया और भारत खेलों के प्रति अपने प्यार और जुनून से जुड़े हुए हैं. यह स्पोर्ट्स रोडमैप हमारे द्विपक्षीय संबंधों की इस अहम कड़ी को मजबूत करने के लिए क्षमता निर्माण, प्रौद्योगिकी और अनुसंधान जैसे व्यावहारिक प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगा. मैं खेलों पर भारत के साथ सहयोग बढ़ाने को लेकर उत्साहित हूं, जिससे न केवल ऑस्ट्रेलियाई लोगों को खुशी मिलती है, बल्कि व्यापार, पर्यटन और निवेश को भी बढ़ावा मिलता है."

ये भी पढ़ें-  IND vs ENG: टीम इंडिया के नाम दर्ज हुआ एक और शर्मनाक रिकॉर्ड, मिली तीसरी सबसे बड़ी हार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com