- राजस्थान ने पंजाब को रोमांचक मैच में 4 विकेट से दी पटखनी
- राहुल तेवतिया ने एक ओवर में लगाए 5 छक्के
- मैच के बाद राजस्थान के खिलाड़ियों ने ऐसे मनाया जश्न
IPL 2020: RR Vs KXIP: आईपीएल 2020 (IPL 2020) का सबसे रोमांचकारी मैच 27 सितंबर को देखने को मिला जब राजस्थान रॉयल्स (RR) ने किंग्स इलेवन ंपंजाब (KXIP) को 4 विकेट से हरा दिया. जीत के बाद राजस्थान के खिलाड़ियों ने जमकर मस्ती की. राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals)ने ट्विटर पर वीडियो शेयर किया है जिसमें राजस्थान के खिलाड़ी मैच को लेकर अपने अनुभव शेयर कर रहे हैं. कप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने भी खिलाड़ियों के द्वारा किए गए शानदार परफॉर्मेंस को लेकर बात की और संजू सैमसन (Sanju Samson) की पारी की जमकर तारीफ की. वीडियो में राहुल तेवतिया (Rahul Tewatia) पंजाब के गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल (Sheldon Cottrell) की नकल भी उतारते नजर आए. राजस्थान के द्वारा शेयर की गई वीडियो में खिलाड़ी अपने पसंद के खिलाड़ी को राजस्थानी पगड़ी पहनाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं. राजस्थान के खिलाड़ी इस से काफी खुश हैं और अगले मैच की तैयारी में लग गए हैं.
शारजाह के मैदान पर खेले गए मैच में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने तूफानी बल्लेबाजी की और टीवी पर मैच देख रहे करोड़ो क्रिकेट फैन्स का दिल जीत लिया. राजस्थान ने आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन चेस कर मैच जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम किया. रविवार को खेले गए मैच में पहले पंजाब के बल्लेबाजों ने धमाकेदार बल्लेबाजी कर सकोर को 223 रन पर ले गए जिसे राजस्थान ने 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया.
Straight from the dressing room, into your hearts.
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) September 28, 2020
- Reactions post THAT chase. #RRvKXIP | #HallaBol | #IPL2020 pic.twitter.com/ySb3SLCfWG
राजस्थान की ओर से पहले सैमसन ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंद पर 85 रन बनाए तो वहीं आखिरी समय में तेवतिया ने धमाकेदार बल्लेबाजी कर राजस्थान को ऐतिहासिक जीत दिला दी. तेवतिया ने 31 गेंद पर 53 रनों की पारी खेली. अपनी पारी के दौरान तेवतिया ने गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल के एक ओवर में 5 छक्के जमाने का कमाल कर दिखाया.
cheeky from tewts pic.twitter.com/0LanbIMka7
— Rocky (@stevesque) September 28, 2020
राहुल तेवतिया के इस कारनामें ने फैन्स को रोमांच के सागर में गोेते लगाने पर मजबूर कर दिया. हालांकि सैमसन को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया लेकिन मैच का आसली रोमांच तेवतिया ने अपनी बल्लेबाजी से आखिरी समय में दिया.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं