Quick Take
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ धीमी ओवर गति के लिए 20,000 डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। सुपर किंग्स ने आईपीएल-6 का यह मैच 14 रन से जीत लिया था।
मैच समाप्ति पर रियायत को ध्यान में रखने के बावजूद सुपर किंग्स निर्धारित ओवर गति से दो ओवर पीछे पाए गए।
चूंकि वर्तमान आईपीएल संस्करण में यह उनकी पहली गलती है, इसलिए धीमी ओवर गति से सम्बंधित आईपीएल आचार संहिता के तहत धोनी पर 20,000 डॉलर का जुर्माना लगाया गया।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
महेंद्र सिंह धोनी, धीमी ओवर गति, जुर्माना, आईपीएल-6, Mahendra Singh Dhoni, Slow Over Rate, Penalty, IPL-6