विज्ञापन
This Article is From Feb 15, 2024

Haris Rauf: हारिस राउफ को पीसीबी ने दिया तगड़ा झटका, सुनाई ये बड़ी सजा

PCB on Haris Rauf: हारिस राउफ को 30 जून 2024 तक किसी विदेशी लीग में खेलने के लिए एनओसी जारी नहीं की जायेगी.

Haris Rauf: हारिस राउफ को पीसीबी ने दिया तगड़ा झटका, सुनाई ये बड़ी सजा
PCB terminates Haris Rauf's central contract

Haris Rauf: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने हाल में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट श्रृंखला से हटने पर तेज गेंदबाज हारिस राउफ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए गुरुवार को उनका केंद्रीय अनुबंध रद्द (PCB terminates Haris Rauf central contract)  कर दिया. पीसीबी ने साथ ही घोषणा की कि हारिस को 20 जून 2024 तक किसी भी विदेशी लीग में खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी नहीं किया जाएगा. पीसीबी ने बयान में कहा, ‘‘ऑस्ट्रेलिया के 2023-24 दौरे के लिए पाकिस्तान की टेस्ट टीम के साथ जुड़ने से इनकार करने के मामले की जांच के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हारिस राउफ को सजा सुनाई है.''

बयान के अनुसार, ‘‘पीसीबी समिति द्वारा विस्तृत सुनवाई प्रक्रिया और इस मामले से जुड़े सभी हितधारकों के नजरिए पर विचार करने के बाद हारिस के केंद्रीय अनुबंध को एक दिसंबर 2023 से रद्द किया जाता है और 30 जून 2024 तक उसे किसी विदेशी लीग में खेलने के लिए एनओसी जारी नहीं की जायेगी. ''

पीसीबी ने कहा कि उसके प्रबंधन ने 30 जनवरी को प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के अनुपालन में हारिस को व्यक्तिगत सुनवाई का मौका दिया और उनकी प्रतिक्रिया असंतोषजनक पाई गई.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com