विज्ञापन

PBKS vs RR: मैच से पहले और बाद में पिता जी से क्या बात होती है ? वैभव सूर्यवंशी ने किया खुलासा

Vaibhav Sooryavanshi, IPL 2026: वैभव इस आईपीएल में कुछ अलग कर रहे हैं. 15 साल का यह बल्लेबाज उन गेंदबाजों को निशाना बना रहा है जो इंटरनेशनल लेवल पर काफी नाम कमा चुके हैं. इस सीजन वैभव ने  बुमराह हो या फिर हेजलवुड, इन गेदबाजों को पहली गेंद पर छक्का लगाने का कमाल कर चुके हैं. 

PBKS vs RR: मैच से पहले और बाद में पिता जी से क्या बात होती है ? वैभव सूर्यवंशी ने किया खुलासा
Vaibhav Sooryavanshi on his Father: वैभव ने किया खुलासा

Vaibhav Sooryavanshi, PBKS vs RR: आईपीएल 2026 में अपनी बल्लेबाजी से धमाका करने वाले वैभव सूर्यवंशी ने अपने पिता संजीव सूर्यवंशी को लेकर बात की है और बताया है कि मैच से पहले और मैच के बाद उनसे क्या बात होती है. पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से पहले वैभव ने बताया कि मैच से पहले उनके पिता मैच को लेकर कुछ बात नहीं करते हैं. 15 साल के वैभव ने कहा, "हम मैच के बाद ज़रूर बात करते हैं, लेकिन मैच से पहले, वह ज़्यादा कुछ नहीं कहते - बस इतना पूछते हैं कि प्रैक्टिस कैसी चल रही है.  बाकी की बातचीत आमतौर पर मैच के बाद ही होती है."

शानदार फॉर्म में वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी 2026 के IPL सीजन में अपनी रिकॉर्ड-तोड़ फॉर्म को जारी रखा है, वे पंजाब के खिलाफ मैच से पहले तक  8 मैचों में 357 रन बनाने में सफल हो गए हैं. इस समय आईपीएल 2026 में वैभव सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर है. ऑरेंज कैप पर इस समय अभिषेक शर्मा का कब्जा है. अभिषेक ने 8 मैच की 8 पारियों में 380 रन बनाए हैं. 

बड़े से बड़े गेंदबाजों को पहली गेंद पर लगाते हैं छक्का

वैभव इस आईपीएल में कुछ अलग कर रहे हैं. 15 साल का यह बल्लेबाज उन गेंदबाजों को निशाना बना रहा है जो इंटरनेशनल लेवल पर काफी नाम कमा चुके हैं. इस सीजन वैभव ने  बुमराह हो या फिर हेजलवुड, इन गेदबाजों को पहली गेंद पर छक्का लगाने का कमाल कर चुके हैं. 

IPL में वैभव सूर्यवंशी

बुमराह के खिलाफ पहली गेंद - छक्का
भुवी के खिलाफ पहली गेंद - चौका
शार्दुल के खिलाफ पहली गेंद - छक्काहली 
सिराज के खिलाफ दूसरी गेंद - छक्का
सुंदर के खिलाफ पहली गेंद - छक्का
अर्शदीप के खिलाफ पहली गेंद - चौका
जानसेन के खिलाफ दूसरी गेंद - छक्का
हेज़लवुड के खिलाफ पहली गेंद - चौका
नरेन के खिलाफ दूसरी गेंद - छक्का
पैट कमिंस के खिलाफ पहली गेंद - छक्का

ये भी पढ़ें- Video: भगवान से क्या मांगते हैं वैभव, 'कोई पर्सनल होकर बोले तो बुरा तो लगता ही है..' यह कहकर वैभव सूर्यवंशी ने कैसे ले लिया बदला!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com