विज्ञापन

PBKS vs MI: इस संयोग ने बनाया बुमराह को रिकॉर्ड का हिस्सा, मुंबई के लिए जस्सी ने रचा इतिहास

Jasprit Bumah: बुमराह का केस अपने आप में इस कथन पर मुहर लगाता है कि कोई चीज जब आपको मिलती है, तो उसके लिए ग्रह अपने हिसाब से ही काम करते हैं

PBKS vs MI: इस संयोग ने बनाया बुमराह को रिकॉर्ड का हिस्सा,  मुंबई के लिए जस्सी ने रचा इतिहास
Punjab Kings vs Mumbai Indians: जसप्रीत बुमराह
source: social media

मुंबई इंडियंस का इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में पंजाब के खिलाफ (pbks vs mi) वीरवार को मैदान में उतरने से पहले टूर्नामेंट से बोरिया बिस्तर बंध चुका था. लेकिन जसप्रीत बुमराह (jasprit Bumrah) ने  मुंबई के लिए इतिहाच रच दिया.  इंडियंस के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को लेकर पहले ही 'रहस्यमयी हालात' हैं, तो सूर्यकुमार यादव निजी कारणों के चलते पंजाब के खिलाफ मुकाबले से हट गए. ऐसे में कप्तानी जसप्रीत बुमराह को मिली, तो उनके हिस्से में बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो  गया. और वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले कुल मिलाकर दूसरे और मुंबई के पहले खिलाड़ी बन गए.  दरअसल, इस मैच में कप्तानी  के साथ ही बुमराह सबसे ज्यादा मैचों के इंतजार के बाद कप्तानी करने वाले कुल मिलाकर दूसरे खिलाड़ी बन गए. 

संयोग से मिली कप्तानी, तो बने बुमराह इतिहास

जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट में भारत की कप्तानी की है, लेकिन आईपीएल में किसी फ्रेंचाइजी की कमान संभालना एक अलग ही बात है क्योंकि मेगा टूर्नामेंट में कप्तानी यूं ही नहीं मिल जाती. और जस्सी 156 मैचों के बाद भी कप्तानी संयोग से मिली. न हार्दिक हटते, न सूर्यकुमार निजी कारणों से जाते, तो बुमराह को कप्तानी भी नहीं मिलती. इस तरह  जसप्रीत बुमराह सबसे ज्यादा मैच खेलने के बाद कप्तानी हासिल करने वाले कुल मिलाकर दूसरे और मुंबई के पहले खिलाड़ी बन गए. अब आप यह जान लीजिए कि इस मामले में कौन नंबर-1 पर है और वे छह खिलाड़ी कौन से हैं, जिन्हें सबसे ज्यादा लंबे इंतजार के बाद कप्तानी करने का मौका मिला. 

मैच           खिलाड़ी

200            रवींद्र जडेजा

156            जसप्रीत बुमराह

153            मनीष पांडेय

148            अक्षर पटेल

137            केरोन पोलार्ड

126            सूर्यकुमार यादव

 
यह भी पढ़ें:  अकील हुसैन फिलहाल सबसे 'पावरफुल' बॉलर, जानें क्यों,  रेस से बाहर बॉलर स्पेशल क्लब में, पर बुमराह नही

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com