विज्ञापन

पाकिस्तान का वर्ल्ड कप ड्रामा: नासिर हुसैन के बिगड़े बोल तो फैंस ने दिखाया आईना, दिलाई 2003 की याद

Fans Troll Nasser Hussain on Pakistan T20 World Cup Drama: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने आईसीसी के फैसले पर सवाल उठाए तो फैंस ने उन्हें तुरंत 2003 की याद दिला दी, जब वह कप्तान थे और जिम्बाब्वे को ब्रिटेने ने वीजा नहीं दिया था.

पाकिस्तान का वर्ल्ड कप ड्रामा:  नासिर हुसैन के बिगड़े बोल तो फैंस ने दिखाया आईना, दिलाई 2003 की याद
Fans Troll Nasser Hussain for "Will ICC Knock Out India" Comment
  • नासिर हुसैन ने बांग्लादेश के टी20 विश्व कप से बाहर करने के फैसले पर नियमों के समान अनुपालन की मांग की
  • उन्होंने सवाल उठाया कि क्या भारत के किसी देश में खेलने से इनकार पर आईसीसी इतनी सख्ती बरतती
  • पाकिस्तान ने बांग्लादेश के समर्थन में भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप में भाग नहीं लेने का फैसला किया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Nasser Hussain's "Will ICC Knock Out India" Comment Draws Strong Reaction: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने विश्व क्रिकेट में निरंतरता की मांग करते हुए बांग्लादेश के टी20 विश्व कप से बाहर करने के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के फैसले पर सवाल उठाते हुए पूछा कि अगर भारत इतने कम समय के नोटिस में किसी देश में खेलने से इनकार कर देता तो क्या संचालन संस्था इतनी ही सख्ती बरतती. आईसीसी ने बांग्लादेश के सुरक्षा मुद्दों के कारण भारत में खेलने से इनकार करने के बाद टी20 विश्व कप में उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल कर दिया. हालांकि, नासिर हुसैन को फैंस की आलोचना का सामना करना पड़ा और सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है.

हुसैन ने 'स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट पॉडकास्ट' पर पूछा,"अगर भारत टूर्नामेंट से एक महीने पहले कहता कि हमारी सरकार हमें विश्व कप के लिए एक देश में नहीं खेलने देना चाहती तो क्या आईसीसी इतना ही सख्त रहता और कहता, 'आप नियम जानते हैं, हम तुम्हें टूर्नामेंट से बाहर कर रहे हैं?" 

57 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर ने नियमों के समान रूप से लागू करने की जरूरत पर जोर दिया. उन्होंने कहा,"सभी टीम सिर्फ एक ही सवाल पूछती हैं और वो है निरंतरता. बांग्लादेश, पाकिस्तान और भारत से एक समान व्यवहार किया जाना चाहिए. भारत में प्रशंसक कह सकते हैं,'और रोओ, हमारे पास पैसा है'. लेकिन ताकत के साथ जिम्मेदारी भी साथ आती है."

बांग्लादेश के टूर्नामेंट से बाहर किए जाने के बाद पाकिस्तान ने 15 फरवरी को भारत के खिलाफ अपना टी20 विश्व कप का बहिष्कार करने का फैसला किया. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि यह फैसला बांग्लादेश के साथ एकजुटता दिखाने के लिए किया गया. हुसैन ने चेतावनी दी कि अगर विश्व क्रिकेट में फैसलों पर राजनीति हावी रही तो इस खेल का नुकसान होगा.

हुसैन ने कहा,"मुझे यह भी अच्छा लगा कि पाकिस्तान बांग्लादेश का साथ दे रहा है. किसी चरण पर किसी को कहना चाहिए कि अब बहुत हो गई राजनीति, क्या हम बस क्रिकेट खेलने पर ध्यान लगा सकते हैं."

हालांकि,  नासिर हुसैन के इस बयान के बाद फैंस उन्हें आईना दिखाने से पीछे नहीं रहे.  एक फैन ने ट्वीट कर कहा,"2003 में, इंग्लैंड ने राजनीतिक चिंताओं का हवाला देते हुए वर्ल्ड कप में ज़िम्बाब्वे का बॉयकॉट किया था और उस समय नासिर हुसैन खुद इंग्लैंड के कप्तान थे. बाद में उन्होंने कहा, "मुझे इंग्लैंड के कप्तान के तौर पर इस बात पर गर्व है कि हम उस समय ज़िम्बाब्वे नहीं गए."

BCCI के निर्देश पर पेसर मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिलीज कर दिया था. इससे भड़के बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों की सुरक्षा का हवाला देते हुए अपने टी20 वर्ल्ड कप के मैच भारत के बाहर कराने को लेकर आईसीसी को पत्र लिखे. हालांकि, आईसीसी ने स्पष्ट किया था कि वर्ल्ड कप के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. बांग्लादेश के रूख में कोई बदलाव नहीं आया था, जिसके बाद उसे बाहर होना पड़ा और स्कॉटलैंड को टी20 वर्ल्ड कप में एंट्री दी गई.

यह भी पढ़ें: T20 World Cup: कब होगी वाशिंगटन सुंदर की वापसी? कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दिया फिटनेस पर दिया अपडेट

यह भी पढ़ें: 'बीसीसीआई और सरकार ने...' सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के T20 वर्ल्ड कप ड्रामे पर दिया दो टूक बयान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com