विज्ञापन

Border 2 Advance Booking Box Office Collection Day 14: 14वें दिन सनी देओल की चांदी, 450 करोड़ के रास्ते बॉर्डर 2

बॉर्डर 2 दो हफ्तों में 400 करोड़ रुपये कमाने के बाद अब वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये कमाने की ओर बढ़ रही है. फिल्म एडवांस बुकिंग में भी कई सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है. फिल्म ने 14वें दिन कितनी एडवांस बुकिंग की? आइए जानते हैं.

Border 2 Advance Booking Box Office Collection Day 14: 14वें दिन सनी देओल की चांदी, 450 करोड़ के रास्ते बॉर्डर 2
बॉर्डर 2 ने 14वें दिन कितनी एडवांस बुकिंग की? आइए जानते हैं

Border 2 Advance Booking Box Office Collection Day 14: सनी देओल स्टारर वॉर ड्रामा फिल्म बॉर्डर 2 ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा अपनी रिलीज के दो हफ्ते पूरे होने से पहले कर लिया है. बॉर्डर 2 की कमाई भले धीरे-धीरे गिर रही है, लेकिन फिल्म कमाई के रिकॉर्ड भी बना रही है. आज 5 फरवरी को फिल्म अपनी रिलीज के 14वें दिन में चल रही है और मॉर्निंग शो में 5.03 फीसदी ऑक्यूपेंसी रेट दर्ज हुआ है. हालांकि यह फिल्म की रिलीज के शुरुआती दिनों से काफी कम है. बावजूद इसके फिल्म ने पहले ही हफ्ते लगभग 250 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. मगर अब फिल्म की एडवांस बुकिंग की रफ्तार में ब्रेक लग रहा है. चलिए जानते हैं फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल है.

शानदार रहा बॉर्डर 2 का पहला हफ्ता

बॉर्डर 2 ने अपने पहले हफ्ते में 244.97 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर इतना बड़ा कमाल करेगी फिल्म ट्रेड एनालिस्ट को भी नहीं मालूम था. हिंदी पट्टी के दर्शकों का फिल्म को सबसे शानदार रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म अपने देश भक्ति कंटेंट से शुरू से ही पकड़ बनाए बैठी है. इसलिए फिल्म अब वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये की ओर बढ़ रही है. फिल्म ने भारत में 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन करके सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में अपनी हाजिरी दर्ज करा ली है.

बॉर्डर 2 की 14वें दिन की एडवांस बुकिंग

फिल्म की कमाई में कभी तेजी आ रही है, तो कभी एकदम से धीमी पड़ जाती है. फिल्म ने 12वें दिन 6.69 करोड़ रुपये कमाए थे और वहीं 13वें दिन फिल्म ने 4.88 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. फिलहाल भारत में इसका 13 दिनों कुल घरेलू कलेक्शन 319.98 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, अपने 14वें दिन में चल रही फिल्म बॉर्डर 2 का मॉर्निंग में ऑक्यूपेंसी रेट 5.03 फीसदी दर्ज हुआ है. बता दें, वर्किंग डेज में ही फिल्म की कमाई पर असर पड़ रहा है और सिंगल स्क्रीन व छोटे शहरों में लोग अभी भी टिकट विडों की लाइन में लगे दिख रहे हैं. बॉर्डर 2 अपने 14वें दिन 4.50 से 5 करोड़ रुपये के बीच बिजनेस कर सकती है.  

यह भी पढ़ें: करिश्मा के पीछे डांस कर रहा लड़का आज है स्टार, कभी करीना संग रहा अफेयर, 2026 में नेट वर्थ 310 करोड़, पहचाना क्या?

बॉर्डर 2 का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है. फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ अहम रोल में नजर आ रहे हैं. बॉर्डर 2 की सफलता को देख मेकर्स ने बॉर्डर 3 का भी ऐलान कर दिया है. बॉर्डर 3 कब तक सिल्वर स्क्रीन पर आएगी इसके बारे में अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है.



 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com