विज्ञापन

गाजियाबाद में 3 बहनों के 8 पेज के सुसाइड नोट की 8 शॉकिंग बातें

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले गाजियाबाद में तीन सगी बहनों के सुसाइड से पूरा देश हिला हुआ है. तीनों बहनें कोरियन कल्चर, गेम्स, ड्रामों, पॉप सॉन्ग और कोरियन एक्टर्स से दीवानगी की हद तक प्यार करती थी.

गाजियाबाद में 3 बहनों के 8 पेज के सुसाइड नोट की 8 शॉकिंग बातें
  • गाजियाबाद की तीन सगी बहनों ने कोरियन कल्चर और के-पॉप से गहरा लगाव जताया था, जो उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा था
  • तीनों बहनों ने सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उन्होंने परिवार को कोरियन संस्कृति अपनाने से रोकने के लिए दोषी ठहराया
  • बहनों ने नोट में कोरियन एक्टर्स, के-पॉप, और विभिन्न एशियाई और पश्चिमी मनोरंजन को अपनी पसंदीदा चीजें बताया

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले गाजियाबाद में तीन सगी बहनों के सुसाइड से पूरा देश हिला हुआ है. तीनों बहनें कोरियन कल्चर, गेम्स, ड्रामों, पॉप सॉन्ग और कोरियन एक्टर्स से दीवानगी की हद तक प्यार करती थी. मरने से पहले वो अपनी फैमिली के लिए 8 पेज का सुसाइड नोट भी लिख कर गई थी. जिसमें उन्होंने कई बार मां-बाप को इस चीज का अहसास दिलाया कि वो कोरियन कल्चर को अपना नहीं रहे हैं और उन्हें भी रोकते हैं इसलिए वो अपनी जान दे रहे हैं. आइए जानते हैं आठ पेजों के सुसाइड नोट में क्या-क्या शॉकिंग बातें लिखीं है. 

"सॉरी...तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई"

डायरी में तीनों लड़कियों ने लिखा, वी आर लव कोरियन. लव लव लव... सॉरी. इस डायरी में जो कुछ भी लिखा है, वो सब पढ़ लो. क्योकि ये सब सच है रीड नाउ. लो छुड़वाओगे हमसे कोरियन, कोरियन हमारी जान थी तो तुमने हिम्मत भी कैसे की, हमसे हमारी जान छुड़वाने की. तुम नहीं जानते थे कि हम उन्हें कितना चाहते थे लो अब देख लिया सबूत.  

Latest and Breaking News on NDTV

"जितना कोरियन को चाहते हैं, उतना घरवालों को भी नहीं"

अब तो यकीन हो गया यहां कि कोरियन और के पॉप हमारी जान है. जितना हम कोरियन एक्टर और के पॉप ग्रुप को चाहते थे न उतना हम तुम घरवालों को भी नहीं चाहते थे. कोरियन तो हमारी जान थी पर कोरियन के अलावा कुछ और भी ऐसा था, जिसे हम अपनी जान से भी ज्यादा चाहते थे. तुम लोगों के लिए ऑप्शन लिखे हुए हैं. यह हमारी पसंदीदा चीजें थीं जिसे हम दिल से भी ज्यादा पसंद करते थे और कोरियन के-पोप तो सबसे पहले.

तीनों बहनों को क्या पसंद था? आखिरी खत में बताया

  1. कोरियन एक्टर और K-Pope  ऑल ग्रुप एंड कोरियन मुवीज प्लस कोरियन बीएल ड्रामा
  2. चाइना एक्टर और चाइना सोन्स और चाइना मुवीज प्लस चाइना बीएल
  3. थाइलैंड एक्टर एंड थाइ सोन्स और थाइ मुबीज प्लस थाइ बीएल ड्रामा
  4. जापान एक्टर एंड जापान सोन्स और जापान मुवीज प्लस जापान बीएल ड्रामा
  5. अमेरिका एंड लण्डन एक्टर प्लस मूवीज वेडनेसडे एडम्स
  6. इंग्लिश आल सॉग्स हॉलीवुड ऑल सोन्स
  7. पोपी प्ले टाइम गेम आल आफ करेक्टर्स
  8. द बेबी इन येलो गेम
  9. इविल नन
  10. आइसक्रीम मेन गेम
  11. आइस गेम
  12. टैक्नो गेमर्स गेम प्ले (उज्जवल गेमर्स)
  13. डोरामोन कार्टून
  14. शिनवेन कार्टून
  15. पीजे मास्क कार्टून
  16. मशा एंड द बीयर कार्टून
  17. शिमोर एंड शाइन कार्टून
  18. पापा पीग कार्टून
  19. प्रिसिंस एलसा एंड अहाबेला एंड सिनड्रेला अरायल एंड अरोरा जासमीन एड रूपानजल मूलानंद आल आफ प्रिंस एंड प्रिसिंस

लड़कियों ने कहा, यह हमारी पसंदीदा चीजें थीं, जिसे हम दिल से भी ज्यादा पसंद करते थे. कोरियन और के-पॉप तो सबसे पहले. 

Latest and Breaking News on NDTV

बॉलीवुड से नफरत करती थीं बेटियां

गाजियाबाद सुसाइड केस में लड़कियों ने डायरी में लिखा, सच तो यह था कि हम तीनों देवु (चौथी बहन) को अपना बनाना चाहते थे पर तुम लोगों ने मौका ही नहीं दिया. उसको अमायरा, अक्षिता और अनाया जानवा दिया, उसे बॉलीवुड बना दिया, जिसे हम जान से भी ज्यादा हेट करते थे. 

टीना मम्मी की वो डांट, जिसकी वजह से पूरी फैमिली को मान बैठी दुश्मन

जब हम देवु को अपने के-पॉप और कोरियन रिश्तेदारों से पहचान कराना चाहते थे और कहते थे कि लीनो तुम्हारा भइया है तो तुम लीनो भइया और कुईना दीदी बोलना, ठीक है बेटा. तो फिर तभी टीना मम्मी आ जाती थी और कहती थी कि उसे कोरियन के अलावा कुछ पढ़ाई लिखाई भी सिखा दिया करो. क्या उसे भी अपनी तरह कोरियन बनाओगे. 

सबसे छोटी बहन क्यों बन गई थी दुश्मन?

टीना मम्मी की डांट से लड़कियों को काफी दुख हुआ.. उन्होंने अपने खत में लिखा, "फिर हमें यही बुरा लगता था तो फिर हमने फैसला किया. हमने उस देवु को अपना दुश्मन बना लिया क्योंकि किसी ने भी घर में उसे हमारी तरह बनने ही नहीं दिया."


पिटाई, शादी और कोरियन लड़के... तीनों बहनों को मौत से पहले थी किस बात की टेंशन

तो उसी ही दिन से देवु को हमने खुद से अलग कर दिया और उसे कहा कि हम कोरियन और के-पोप है और तुम इंडिया और बॉलीवुड हो. हम क्या तुम्हारी मार खाने के लिए जिएं इस दुनिया में. नहीं भाई नहीं. मार से बढ़िया तो हमें मौत ही अच्छी लगेगी. शादी के नाम से तो हमारे दिल मे टेंशन होती थी. हम पसंद और प्यार करते थे कोरियन से और शादी इंडिया के आदमी से. कभी नहीं ऐसे तो हमे खुद से भी हमें उम्मीद नहीं थी तो इसलिये हमने खुदकुशी कर ली. सॉरी पापा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghaziabad Three Sisters Death Case, Indirapuram Building Suicide Incident, Father Blames Korean Culture Obsession, Korean Culture Addiction India, Digital Addiction Mental Health News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com