विज्ञापन

Pakistan vs Namibia Live Streaming: पाकिस्तान हारा को हो जाएगा वर्ल्ड कप से बाहर! जानें कब और कहां देखें मैच लाइव

Pakistan vs Namibia Live Streaming: पाकिस्तान और नामीबिया के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ग्रुप स्टेज का 35वां मुकाबला कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाना है.

Pakistan vs Namibia Live Streaming: पाकिस्तान हारा को हो जाएगा वर्ल्ड कप से बाहर! जानें कब और कहां देखें मैच लाइव
Pakistan vs Namibia Live Streaming:

Pakistan vs Namibia Live Streaming: पाकिस्तान और नामीबिया के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाना है. पाकिस्तान को अपने ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में भारत के खिलाफ हार मिली थी. 61 रनों से मिली इस शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तानी खेमे से रिपोर्ट्स आई कि बाबर आजम और शाहीन अफरीदी को ड्रॉप किया जा सकता है. हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या ऐसे मुकाबले में जिसे पाकिस्तान को हर हाल में जीतना है, उसमें मैनेटमेंट यह फैसला लेता है नहीं. नामीबिया के खिलाफ मुकाबला पाकिस्तान के लिए इसलिए जरूरी है क्योंकि अगर टीम इस मैच में हार गई तो वह टी20 वर्ल्ड कप से ग्रुप स्टेज से बाहर हो जाएगी.

ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में पाकिस्तान 3 में से 2 मैच जीतकर तीसरे स्थान पर है. भारत इस ग्रुप से सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर चुका है. ऐसे में यूएसए, पाकिस्तान और नीदरलैंड फिलहाल सुपर-8 में पहुंचने की रेस में बने हुए हैं. अगर पाकिस्तान इस मुकाबले में हारा तो यूएसए सुपर-8 के किए क्वालीफाई करने के मुहाने पर होगी. वहीं अगर पाकिस्तान यह मैच जीत गई तो वह सुपर-8 में पहुंच जाएगी. 

बाबर और शाहीन हो सकते हैं ड्रॉप

टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को एसएससी ग्राउंड पर टीम की प्रैक्टिस के दौरान पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा और हेड कोच माइक हेसन के बीच लंबी बातचीत हुई. सूत्रों ने टेलीकॉमएशियाडॉटनेट को बताया, "साफतौर पर बातचीत दो मुख्य और अनुभवी खिलाड़ियों, शाहीन शाह अफरीदी और बाबर आजम के बाहर होने की संभावना के साथ संभावित बदलावों के इर्द-गिर्द थी."

शाहीन अफरीदी फिटनेस और फॉर्म से जूझ रहे हैं, उन्होंने 3 मुकाबलों के सिर्फ 9 ओवरों में 101 रन दिए हैं. अफरीदी ने भारत के खिलाफ 2 ओवरों में 31 रन लुटाए थे. रिपोर्ट के अनुसार,मामले से जुड़े एक व्यक्ति ने कहा,"सबसे अच्छा तरीका है कि शाहीन को फिटनेस के आधार पर ड्रॉप कर दिया जाए, क्योंकि वह भारत के खिलाफ मैच के दौरान लगातार अपने बाएं घुटने की कैप को ठीक कर रहे थे, उन्हें प्रैक्टिस के दौरान लंगड़ाते हुए देखा गया था. जहां तक ​​बाबर की बात है, मैनेजमेंट उन्हें चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के बजाय पारी की शुरुआत करने के लिए प्रमोट करने पर विचार कर रहा था."

कब और कहां होगा मुकाबला?

पाकिस्तान और नामीबिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 35वां मुकाबला कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. 

कितने बजे शुरू होगा मैच?

यह मैच दोपहर 3 बजे शुरू होगा. मैच का टॉस दोपहर 2:30 बजे किया जाएगा.

कहां देख पाएंगे लाइव?

आप यह मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे. मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी. 

ऐसी हैं दोनों टीमें

पाकिस्तान टीम: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक, फखर जमान, नसीम शाह, सलमान मिर्जा, ख्वाजा नफे.

नामीबिया टीम: लौरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिन्क, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जे जे स्मिट, ज़ेन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, डायलन लीचर, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, मैक्स हेंगो, मालन क्रूगर, अलेक्जेंडर वोल्शेंक, जैक ब्रसेल, जान बाल्ट.

यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: पहली बार ग्रुप स्टेज से बाहर नहीं हुई है ऑस्ट्रेलिया, जानें टी20 वर्ल्ड कप में कैसा रहा है प्रदर्शन

यह भी पढ़ें: MS Dhoni के पसंदीदा मैदान पर होगा BBL का मुकाबला! रिपोर्ट में हुआ बड़ा दावा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com