विज्ञापन

PAK vs AUS: बाबर आजम ने तोड़ा विराट कोहली का World Record, टी-20 में रचा इतिहास

Pakistan vs Australia, 3rd T20I: पहले दो मैचों में 2 और 24 रन बनाने के बाद, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर ने 36 गेंदों पर 50 रन बनाकर नाबाद रहे और पाकिस्तान को 200 रन के पार पहुंचाया.  

PAK vs AUS:  बाबर आजम ने तोड़ा विराट कोहली का World Record, टी-20 में रचा इतिहास
Babar Azam, Pakistan vs Australia, 3rd T20I

Babar Azam record: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 111 रन से हरा दिया. पाकिस्तान की जीत में सैम अयूब ने 56 और बाबर आजम ने नाबाद 50 रन की पारी खेली, इसके अलावा Shadab Khan ने 46 रन बनाए, पाकिस्तान ने इस जीत के साथ सीरीज को भी 3-0 से अपने नाम कर लिया. मैच के दौरान बाबर ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर में 39वां अर्धशतक जमाया. ऐसा कर बाबर ने विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया. बाबर आजम टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा अर्धशतक जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. कोहली ने T20I में कुल 38 अर्धशतक जमाए थे. वहीं, रोहित ने टी-इंटरनेशनल में 32 अर्धशतक जमाए थे. 

टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा अर्धशतक

  • बाबर आजम-39
  • विराट कोहली-38
  • रोहित शर्मा-32
  • मोहम्मद रिजवान-30

टी20I में सबसे ज़्यादा फिफ्टी बनाने वाले बल्लेबाज

बल्लेबाजअर्धशतक 50 +स्कोरमैच
बाबर आज़म (पाकिस्तान)3942139
विराट कोहली (भारत)3839125
रोहित शर्मा (भारत)3237159
मोहम्मद रिज़वान (पाकिस्तान)3031106
डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया)2829110

पहले दो मैचों में 2 और 24 रन बनाने के बाद, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर ने 36 गेंदों पर 50 रन बनाकर नाबाद रहे और पाकिस्तान को 200 रन के पार पहुंचाया.  नंबर 4 पर बैटिंग करते हुए, बाबर ने शुरुआत में सावधानी बरती, फिर सेट हो गए और गेंद को अच्छे से टाइम किया, जिससे पाकिस्तान ने 20 ओवर में 207/6 रन बनाए.  बाबर ने पार्टनरशिप बनाने में अहम भूमिका निभाई, तीसरे विकेट के लिए अयूब के साथ 69 रन और पांचवें विकेट के लिए शादाब के साथ 57 रन जोड़े.  इस दौरान, वह कोहली को पीछे छोड़कर T20I में सबसे ज़्यादा फिफ्टी बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए. बता दें कि  रोहित और कोहली दोनों ने 2024 में सबसे छोटे फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com