विज्ञापन

पाकिस्तान मीडिया के झूठे एजेंडे की हवा निकली, मोहसिन नकवी भारत नहीं आएंगे, लेकिन बैठक में लेंगे भाग

शनिवार को इस तरह की खबरें आईं कि मोहसिन नकवी मीटिंग में हिस्सा लेने भारत आएंगे, तो भारतीयों को बिल्कुल भी भरोसा नहीं हुआ. और आखिर में यह बात सही निकली

पाकिस्तान मीडिया के झूठे एजेंडे की हवा निकली, मोहसिन नकवी भारत नहीं आएंगे, लेकिन बैठक में लेंगे भाग
पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी
source: social media

शनिवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के भारत के अहमदाबाद में  इसी महीने की 31 तारीख को होने वाली ICC में भाग लेने की खबर आई, तो यह देखते ही देखते चर्चा का विषय बन गया. आप क्रिकेट फैंस इस विषय पर चर्चा में  जुट गए. तरह-तरह के सवाल कि आखिर यह किस तरह की मीटिंग है? मीटिंग का क्या एजेंडा है? मोहसिन क्या वास्तव में भारत में आएंगे? चर्चा वास्तविक कारणों से सहज ही समझी जा सकती है. दरअसल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) बोर्ड की हर तिमाही मीटिंग इस बार अहमदाबाद में आयोजित होगी. और प्रोटोकॉल के तहत पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ICC) को इसमें हिस्सा लेने के लिए निमंत्रण भेजा गया था. बहरहाल, अब  साफ हो गया है और जाहिर तौर पर मोहसिन नकवी मीटिंग में हिस्सा लेने भारत नहीं आएंगे. 

पर पता चला है कि नकवी आईसीसी निदेशक बोर्ड की बैठक में वीडियो कांफ्रेंस के जरिए शामिल होंगे. यह सुविधा उन सदस्य प्रतिनिधियों के लिए हमेशा से मौजूद रही है जो यात्रा करने में असमर्थ होते हैं. आईसीसी की यह बैठक असल में पिछले महीने दोहा में होने वाली थी, लेकिन पश्चिम एशिया में चल रहे संकट की वजह से इसे टालना पड़ा था.

घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि नकवी के बैठक में खुद शामिल होने की उम्मीद कभी नहीं थी और उनका वर्चुअल तरीके से शामिल होना आईसीसी के सामान्य चलन के मुताबिक ही है. नकवी उन तीन सदस्यों में से एक हैं जो इस बैठक में वर्चुअल तरीके से शामिल होंगे. यह कॉन्फ्रेंस इसलिए भी अहम है क्योंकि यह अहमदाबाद में आईपीएल फाइनल के साथ ही होगी जिसमें अलग-अलग क्रिकेट बोर्ड के शीर्ष प्रशासकों के मौजूद रहने की उम्मीद है.  

IPL फाइनल के न्योते की बात झूठी

इस तरह पाकिस्तान मीडिया की उन खबरों की भी हवा निकल गई, जो यह खबर चला रही थी कि मोहसिन नकवी को आईपीएल फाइनल के लिए  भारत आने का निमंत्रण भेजा गया है, जो की कहीं से कहीं तक संभव ही नहीं था. हां यह बात सही है कि ICC की मीटिंग आईपीएल के फाइनल वाले दिन ही अहमदाबाद में हो रही है, लेकिन मोहनिस नकवी को IPL फाइनल देखने का निमंत्रण एकदम कोरी बकवास से ज्यादा कुछ नहीं था. लेकिन इस तरह की खबर खबर एक नहीं, बल्कि कई पाकिस्तानी मीडिया हाउसों ने चलाई थी, लेकिन करोड़ों भारतीय अच्छी तरह जानते समझते हैं कि कि यह झूठा एजेंडा है और नकवी को आईपीएल का न्योता भेजना पूरी तरह से कोरी बकवास है. 

लेखक के बारे में
img
रिका रॉय
Sports Editor, NDTV 24x7
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Board Of Control For Cricket In India, Pakistan Cricket Board, International Cricket Council, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com