विज्ञापन

LinkedIn पर कोच ढूंढ रहा पाकिस्तान: सात खिलाड़ियों, दो कोच की छुट्टी करने के बाद निकाली वैकेंसी

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 24 घंटे पहले इंग्लैंड दौरे पर टीम के खराब प्रदर्शन के बाद सात खिलाड़ियों और दो कोच की टीम से छुट्टी कर दी है.

LinkedIn पर कोच ढूंढ रहा पाकिस्तान: सात खिलाड़ियों, दो कोच की छुट्टी करने के बाद निकाली वैकेंसी
Pakistan looking for Fileding coach on LinkedIn

इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज में मिली शर्मनाक हार के बाद से पाकिस्तान क्रिकेट में जो बवाल उठा है, वो थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीच सीरीज से सात खिलाड़ियों और दो कोच की छुट्टी करने के 24 घंट के अंदर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने लिंक्डइन पर नए फील्डिंग कोच की हायरिंग को लेकर पोस्ट किया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पेज से किए इस पोस्ट से पता चलता है कि करारी हार के बाद किस तरह की अफरा-तफरी बनी हुई है. बता दें, पाकिस्तान के पिछले फील्डिंग कोच शेन मैकडरमॉट का कार्यकाल बीते हफ्ते खत्म हो गया था और उसके बाद से यह पद खाली है. 

पाकिस्तान पिछले हफ़्ते शेन मैकडरमॉट का कार्यकाल खत्म होने के बाद वह पुरुष सीनियर टीम के लिए नए फील्डिंग कोच की तलाश कर रहा है. बोर्ड ने लिंक्डइन पर नए फील्डिंग कोच की तलाश शुरू करने की औपचारिक घोषणा की है, जो सभी फॉर्मेट में सीनियर नेशनल टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे. चूंकि पाकिस्तान की फील्डिंग का गिरता स्तर चर्चा का विषय रहा है, इसलिए पीसीबी को इस खाली पद के लिए सबसे अच्छे उम्मीदवार को चुनना होगा.

PCB की LinkedIn पोस्ट में कहा गया है,"पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पाकिस्तान की पुरुष राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए एक अनुभवी और कुशल फील्डिंग कोच की तलाश कर रहा है. फील्डिंग कोच, पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों की फील्डिंग स्किल्स को बेहतर बनाने और विकसित करने में अहम भूमिका निभाएगा."

बोर्ड ने इसके लिए कुछ शर्तें भी बताई हैं जिन्हें इस पद के लिए चुने जाने वाले उम्मीदवारों को पूरा करना होगा. फील्डिंग कोच के पास कम से कम लेवल II क्रिकेट कोचिंग क्वालिफिकेशन होनी चाहिए, इसी तरह की भूमिका में कम से कम पांच साल का अनुभव होना चाहिए, और उन्होंने बेहतरीन खिलाड़ियों, राष्ट्रीय टीमों या फ्रेंचाइजी टीमों के साथ काम किया हो. हालांकि, कोच को हायर करने के इस अनोखे तरीके को लेकर सोशल मीडिया पर PCB को ट्रोल किया गया. मैकडरमॉट ने जून में वेस्ट इंडीज़ टूर से पहले अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया था.

लॉर्ड्स में इंग्लैंड से 194 रन की हार के बाद PCB ने कई खिलाड़ियों और कोचों को हटाने का फ़ैसला किया है. इस हार के साथ ही पाकिस्तान तीन मैचों की सीरीज़ में 0-2 से पीछे हो गया है. इसके जवाब में बोर्ड ने टेस्ट टीम से सात खिलाड़ियों को बाहर कर दिया है और हेड कोच सरफ़राज़ अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल को भी हटा दिया है. यह बदलाव एजबेस्टन में होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले किए गए हैं, जो 9 सितंबर से शुरू होगा.  

जिन खिलाड़ियों की छुट्टी हुई है, उसमें मोहम्मद रिज़वान, इमाम-उल-हक, सलमान अली आगा, अली उस्मान, आमिर जमाल, अवैस ज़फ़र और खुर्रम शहज़ाद शामिल हैं. टीम में पांच नए खिलाड़ी अराफ़ात मिन्हास, मोहम्मद इमरान जूनियर, साद बेग, मोहम्मद इमरान रंधावा और रज़उल्लाह शामिल किए गए हैं. इनके साथ सैम अयूब और अब्दुल्ला फ़ज़ल को भी टीम में जगह दी गई है. इन नए खिलाड़ियों में से पांच को टेस्ट खेलने का कोई अनुभव नहीं है. बाकी दो खिलाड़ियों ने मिलकर कुल 10 टेस्ट मैच खेले हैं.

यह भी पढ़ें: 'पिछले 70 सालों में सबसे खराब' पाकिस्तान क्रिकेट की दुर्दशा पर पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान

यह भी पढ़ें: 'हम चैन की नींद सो पाते हैं...' सचिन भी हुए 'ऑपरेशन सफेद सागर' के फैन, IAF के लिए कही दिल छूने वाली

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com