कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायु सेना द्वारा हाई-एल्टीट्यूड पर चलाए गए हवाई अभियानों और वायु सेना के जांबाज अधिकारियों के अदम्य साहस पर आधारित है वेब सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर' ने धूम मचा रखी है. यह सीरीज नेटफ्लिक्स ग्लोबल टॉप 10 नॉन इंग्लिश में दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. वहीं अब सचिन तेंदुलकर भी इस सीरीज के फैन हो गए हैं और उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया पर ट्वीट कर इस मिलिट्री ड्रामे की तारीफ की है. बता दें, 'ऑपरेशन सफेद सागर' 7 अगस्त 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. इसे ओनी सेन ने डायरेक्ट किया है. जबकि सिद्धार्थ, जिम्मी शेरगिल, अभय वर्मा, दिया मिर्जा, आदिल हुसैन और मनु ऋषि चड्ढा अहम किरदार में है.
सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर 'ऑपरेशन सफेद सागर' को लेकर लिखा,"अभी-अभी 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखा. इसे देखकर मुझे उन लोगों की ज़िंदगी के बारे में सोचने पर मजबूर होना पड़ा, जो वहां बाहर दबाव और अनिश्चितता के बीच काम करते हैं, जबकि हममें से बाकी लोग चैन की नींद सो पाते हैं और अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी जीते हैं."
Dear @IAF_MCC,
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) September 1, 2026
Just finished watching Operation Safed Sagar. It made me think about how different life is for the people who are out there, carrying the pressure and uncertainty, while the rest of us are able to sleep peacefully and carry on with our everyday lives.
I had met… pic.twitter.com/vbwzmpxIUx
पूर्व भारतीय कप्तान ने आगे लिखा,"मैं कई साल पहले एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ से मिला था. अब 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखकर और यह जानकर कि कारगिल के दौरान उन्हें और कई अन्य लोगों को किन हालात से गुज़रना पड़ा, उस मुलाकात को और भी ज़्यादा सम्मान और कद्र की भावना के साथ याद कर रहा हूं. उनका साहस असाधारण है. और उसके पीछे का अनुशासन और मानसिक मज़बूती भी."
भारतीय वायु सेना में ग्रुप कैप्टन के मानद पद मौजूद क्रिकेट के सर्वकालिक महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने आगे लिखा,"मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि मैं IAF से जुड़ा हूं और उन मूल्यों को समझता हूं जो इसकी पहचान हैं. इस कहानी को देखकर मेरे मन में और भी ज़्यादा कृतज्ञता का भाव आया. आप हमारे लिए जो कुछ भी करते हैं, उसके लिए धन्यवाद. जय हिंद."
बता दें, यह सीरीज 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायु सेना के 'गोल्डन एरोज स्क्वाड्रन' (नंबर 17 स्क्वाड्रन) की कहानी दिखाती है. इसके साथ ही उड़ती शमशीर यानी MIG-21 की खासियत को दिखाया गया है, जिसनें 6 दशक से ज्यादा तक भारत की रक्षा की है. इसमें फ्लाइट कमांडर अजय आहूजा, एयर मार्शल विनोद पाटनी (आदिल हुसैन) और जनरल परवेज मुशर्रफ (मनु ऋषि चड्ढा) जैसी अहम ऐतिहासिक हस्तियों को दिखाया गया है.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान क्रिकेट में ड्रामा: दो खिलाड़ियों के सेलेक्शन पर उठे सवाल तो मिस्बाह उल हक ने दिया इस्तीफा- रिपोर्ट
यह भी पढ़ें: 'सबसे चौंकाने वाला फैसला' पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दबाया पैनिक बटन तो भड़के शाहिद अफरीदी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं