नेपाल सैलाब का कहर: बिहार में मॉन्स्टर मछलियों का हमला, अलर्ट जारी

  • 1:1:07
  • प्रकाशित: सितम्बर 01, 2026

नेपाल में आई फ्लैश फ्लड के बाद गंडक नदी के रास्ते बिहार के गोपालगंज, बगहा में 50 से 120 किलो तक की विशालकाय मॉन्स्टर मछलियां बहकर आ रही हैं. लोग इसे सौगात समझकर ठेले-नाव भरकर पकड़ रहे हैं और बंगाल तक बेच रहे हैं. खाने के बाद कई लोग बीमार पड़े तो बिहार सरकार के मत्स्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की. ऐसी अज्ञात, रंग-बिरंगी मछलियां न खाएं, न खरीदें-बेचें. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ये मछलियां गंदी नाली, मरे जानवरों के संपर्क में हैं और इनमें लेड, आर्सेनिक, बैक्टीरिया हैं, ऐसे में इनको खाना स्‍वास्‍थ्‍य के लिए बेहद नुकसान दायक हो सकता है.