विज्ञापन

पाकिस्तान को मिलेगा सबसे युवा टेस्ट कोच! 38 की उम्र में इस चैंपियन को मिल सकती है कमान

PCB Offer Sarfaraz Ahmed Test Coaching Position: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पूर्व कप्तान सरफराज अहमद को टेस्ट टीम का कोच बनने की पेशकश की है. अगर सरफराज यह पद स्वीकार कर लेते हैं तो 38 की उम्र में सबसे युवा टेस्ट कोच होंगे.

पाकिस्तान को मिलेगा सबसे युवा टेस्ट कोच! 38 की उम्र में इस चैंपियन को मिल सकती है कमान
Sarfaraz Ahmed

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पूर्व कप्तान सरफराज अहमद को टेस्ट टीम का कोच बनने की पेशकश की है. अगर सरफराज यह पद स्वीकार कर लेते हैं तो 38 की उम्र में वह पाकिस्तान क्रिकेट के इतिहास में सबसे युवा टेस्ट कोच होंगे. पीसीबी 38 वर्षीय सरफराज के फैसले का इंतजार कर रही है. आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के हिस्से के रूप में पाकिस्तान का इस साल व्यस्त टेस्ट कार्यक्रम है, जिसमें मई में बांग्लादेश में दो टेस्ट और उसके बाद वेस्टइंडीज और इंग्लैंड का दौरा होना है.

पाकिस्तान की आखिरी टेस्ट सीरीज़ पिछले साल के अंत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू मैदान पर थी. पूर्व ऑलराउंडर अज़हर महमूद टीम के अंतरिम मुख्य कोच थे और उनकी अगुवाई में यह सीरीज 1-1 से ड्रॉ पर समाप्त हुई थी. न्यूज एजेंसी पीटीआई के सूत्रों के हवाले से लिखा है कि पीसीबी ने आपसी सहमति से अज़हर का अनुबंध समाप्त कर दिया था. वहीं इसकी उम्मीद अधिक है कि सरफराज अब स्थायी मुख्य कोच के रूप में कार्यभार संभालेंगे.

पिछले साल बोर्ड ने विकेटकीपर बल्लेबाज को पाकिस्तान शाहीन और अंडर-19 टीम का मैनेजर और मेंटर नियुक्त किया था. इस साल जिम्बाब्वे और नामीबिया में हुए आईसीसी वर्ल्ड यूथ कप में भी वह टीम के साथ थे. उन्होंने एशिया कप राइजिंग स्टार्स इवेंट और जूनियर एशिया कप में शाहीन्स और जूनियर्स का प्रबंधन भी किया.

38 साल की उम्र में सरफराज सबसे कम उम्र के व्यक्ति होंगे जिन्हें टेस्ट टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी दी जाएगी. उन्होंने पाकिस्तान के लिए 54 टेस्ट, 117 वनडे और 61 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और उन्हें अंडर-19 विश्व कप खिताब और 2017 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी खिताब दिलाया. मिस्बाह उल हक के सभी प्रारूपों में राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता बनने के बाद सरफराज को पहले कप्तानी से हटा दिया गया था और फिर उसके बाद उन्हें टीम से भी बाहर कर दिया गया था.

यह भी पढ़ें: IPL 2026: फैंस के लिए खुशखबरी, विराट कोहली की चिन्नास्वामी में होगी वापसी, RCB खेलेगी इतने मैच

यह भी पढ़ें: जसप्रीत बुमराह vs अर्शदीप सिंह: तेज गेंदबाजों के बीच बाहशाहत को लेकर नंबर-1 की 'जंग', कौन मारेगा बाजी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com