विज्ञापन

IPL के रंग में भंग डालने के लिए पाकिस्तान ने चल दी चाल, प्लेऑफ में शायद ही नजर आएं बड़े ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

Pakistan Announce Home ODI Series Against Australia IPL 2026: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले वनडे सीरीज का शेड्यूल सामने आ गया है. तीन मैचों की सीरीज का आगाज 30 मई से हो रहा है.

IPL के रंग में भंग डालने के लिए पाकिस्तान ने चल दी चाल, प्लेऑफ में शायद ही नजर आएं बड़े ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी
Mitchell Starc And Pat Cummins

Pakistan Announce Home ODI Series Against Australia IPL 2026: जल्द ही वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम पाकिस्तान का दौरा करने वाली है. जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों का वनडे सीरीज खेला जाएगा. आगामी सीरीज के लिए शेड्यूल की घोषणा भी कर दी गई है. सीरीज का पहला मुकाबला 30 मई को रावलपिंडी में जबकि दूसरा और तीसरा मुकाबला दो और चार जून को लाहौर में खेला जाएगा. मिली जानकारी के मुकाबिक कंगारू टीम आगामी दौरे के लिए 23 मई को इस्लामाबाद जा सकती है. ये वही दौर होगा जब देश में आईपीएल का आखिरी चरण होगा. पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया का वनडे शेड्यूल सामने आने के बाद फैंस भी ये कयास लगाने लगे हैं कि क्या स्टार ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी प्लेऑफ के मुकाबलों में हिस्सा लेंगे? या वह वर्ल्ड को ध्यान में रखते हुए पाक दौरे को वरियता देंगे. 

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के जाने से कई टीमों को लगेगा झटका 

वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए अगर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पाकिस्तान का दौरा करते हैं तो कई आईपीएल टीमों को नुकसान होगा. जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद जैसी टीमों का नाम प्रमुख है. आरसीबी की तरफ से ऑस्ट्रेलियाई पेसर जोश हेजलवुड और मध्य क्रम के ऑलराउंडर टिम डेविड शिरकत कर रहे हैं. वहीं पंजाब की टीम में मार्कस स्टोइनिस, कूपर कॉनली, बेन ड्वार्शियस, जेवियर बार्टलेट और मिचेल ओवेन शामिल है. पैट कमिंस एसआरएच की अगुवाई कर रहे हैं. इसी टीम का हिस्सा ट्रेविस हेड भी है. इनके अलावा मिचेल स्टार्क दिल्ली कैपिटल्स, कैमरून ग्रीन केकेआर, जोश इंग्लिस एलएसजी के बेड़े में शामिल हैं. 

पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वनडे सीरीज का शेड्यूल 

पहला वनडे - 30 मई 2026 - रावलपिंडी
दूसरा वनडे - 02 जून 2026 - लाहौर
तीसरा वनडे - 04 जून 2026 - लाहौर

26 मई से शुरु हो रहे हैं प्लेऑफ के मुकाबले 

आईपीएल प्लेऑफ के मुकाबले 26 मई से खेले जाएंगे. टूर्नामेंट का पहला क्वालीफायर मुकाबला 26 मई को धर्मशाला में खेला जाएगा. वहीं एलिमिनेटर मुकाबले में 27 मई को दोनों टीमें न्यू चंडीगढ़ में आमने सामने होंगी. टूर्नामेंट का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला 29 मई को खेला जाएगा. फाइनल की जंग 31 मई को देखने को मिलेगी. 

आईपीएल 2026 प्लेऑफ के शेड्यूल

26 मई - क्वालीफायर वन - हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम - धर्मशाला
27 मई - एलिमिनेटर - न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम - न्यू चंडीगढ़  
29 मई - क्वालीफायर टू - न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम - न्यू चंडीगढ़  
31 मई - फाइनल - नरेंद्र मोदी स्टेडियम - अहमदाबाद

यह भी पढ़ें- हार्दिक पंड्या और मुंबई इंडियंस के बीच दरार? पहले प्लेइंग XI से हटे, अब टीम से बना रहे हैं दूरी!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com