विज्ञापन
This Article is From Sep 11, 2017

टीवी पर एक-दूसरे को किस करते दिखे जोड़े के सामने दबकर रह गई जिमी एंडरसन की बड़ी उपलब्धि

तेज गेंदबाज जिमी एंडरसन ने टेस्‍ट क्रिकेट में 500 विकेट हासिल करने वाले इंग्‍लैंड के पहले गेंदबाज बने का श्रेय हासिल किया है.

टीवी पर एक-दूसरे को किस करते दिखे जोड़े के सामने दबकर रह गई जिमी एंडरसन की बड़ी उपलब्धि
जेम्‍स एंडरसन टेस्‍ट में 500 विकेट पूरे करने वाले इंग्‍लैंड के पहले गेंदबाज हैं (फाइल फोटो)
  • 500 टेस्‍ट विकेट लेने वाले इंग्‍लैंड के पहले गेंदबाज हैं एंडरसन
  • क्रेग ब्रेथवेट को आउट करके उन्‍होंने यह उपलब्धि हासिल की
  • इसी दिन मैदान पर एक शख्‍स ने गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज
तेज गेंदबाज जिमी एंडरसन ने टेस्‍ट क्रिकेट में 500 विकेट हासिल करने वाले इंग्‍लैंड के पहले गेंदबाज बने का श्रेय हासिल किया है. जिमी ने यह 'बड़ी' उपलब्धि लार्ड्स में वेस्‍टइंडीज के खिलाफ तीसरे टेस्‍ट मैच के दौरान शुक्रवार को हासिल की. 35 वर्षीय एंडरसन जब इस मैच में खेलने के लिए उतरे तो उनके खाते में 497 विकेट थे. जिमी एंडरसन ने क्रेग ब्रेथवेट को आउट करके 500 विकेट के आंकड़े को छुआ.वैसे 'क्रिकेट के मक्‍का' कहे जाने वाले लार्ड्स मैदान में एंडरसन की इस उपलब्धि कुछ हद तक दबकर रह गई. दरअसल जिमी ने जिस दिन 500 टेस्‍ट विकेट पूरे किए, उसी दिन मैदान पर हुई एक अन्‍य घटना ने दर्शकों का ध्‍यान एंडरसन की उपलब्धि से हटा दिया.

यह भी पढ़ें : रवींद्र जडेजा को पीछे छोड़कर यह खिलाड़ी बना टेस्‍ट का नंबर 1 बॉलर



दर्शकों में मौजूद एक शख्‍स ने एंडरसन की घटना का यादगार बनाने के लिए इसी दिन अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने का फैसला किया. इस जोड़े को स्‍टेडियम में मौजूद दर्शकों का भरपूर समर्थन मिला. इस शख्‍स ने घुटनों के बल बैठकर अपनी गर्लफ्रेंड को अंगूठी पेश कर अपने प्‍यार का इजहार किया. गर्लफ्रेंड ने इस प्रस्‍ताव को खुशी-खुशी स्‍वीकार कर लिया. इसके बाद इस जोड़े ने एक-दूसरे को किस किया.

वीडियो : टीम इंडिया ने इंग्‍लैंड के खिलाफ हासिल की जीत



500 विकेट की उपलब्धि के अलावा भी लार्ड्स टेस्‍ट मैच एंडरसन के लिए यादगार रहा. वेस्‍टइंडीज की दूसरी पारी के दौरान उन्‍होंने 20.1 ओवर में 42 रन देकर सात विकेट लिए. उनकी इस गेंदबाजी का ही परिणाम था कि इंडीज टीम दूसरी पारी में 177 रन के छोटे स्‍कोर पर आउट हो गई. मैच 9 विकेट से जीतकर इंग्‍लैंड टीम ने तीन टेस्‍ट की सीरीज पर 2-1 से कब्‍जा कर लिया. टेस्‍ट क्रिकेट में अब तक छह गेंदबाजों ने 500 या इससे अधिक विकेट हासिल किए हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
James Anderson, Couple Engaged
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com