विज्ञापन

16 साल बाद नंबर-9 पर आया तूफान, रॉबिंसन ने ब्रॉड की यादें ताजा कर दीं, बनाया गजब का रिकॉर्ड

ऑली रॉबिंसन ने इतिहास रच दिया है. करीब 16 साल बाद वह नौवें या नौवें क्रम से नीचे बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाने वाले पहले इंग्लिश बल्लेबाज बन गए हैं.

16 साल बाद नंबर-9 पर आया तूफान, रॉबिंसन ने ब्रॉड की यादें ताजा कर दीं, बनाया गजब का रिकॉर्ड
ऑली रॉबिंसन

मौजूदा समय में पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड दौरे पर है. जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है. प्रतिष्ठित सीरीज का आखिरी मुकाबला नौ सितंबर से बर्मिंघम में खेला जा रहा है. यहां नौवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए ऑली रॉबिंसन ने इतिहास रच दिया है. करीब 16 साल बाद वह नौवें या नौवें क्रम से नीचे बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाने वाले पहले इंग्लिश बल्लेबाज बन गए हैं. रॉबिंसन से पहले साल 2010 में स्टुअर्ट ब्रॉड ने विशेष उपलब्धि हासिल की थी. उस दौरान उन्होंने लॉर्ड्स में शानदार बल्लेबाजी करते हुए नौवें या नौवें क्रम से नीचे बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा था. ब्रॉड के बल्ले से क्रिकेट प्रेमियों को 169 रनों की शानदार शतकीय पारी देखने को मिली थी.

50 रन बनाने में कामयाब रहे ऑली रॉबिंसन 

मैच के दौरान ऑली रॉबिंसन ने नौवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 47 गेंदों का सामना किया. इस बीच 106.38 की स्ट्राइक रेट से 50 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से सात चौके और एक खूबसूरत छक्का देखने को मिला. पहली पारी में रॉबिंसन अपनी टीम की तरफ से 10वें बल्लेबाज के रूप में आउट हुए. उन्हें रजाउल्लाह ने मसूद के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया. 

ऑली रॉबिंसन का टेस्ट करियर 

खबर लिखे जाने तक ऑली रॉबिंसन ने इंग्लैंड की तरफ से कुल 24 टेस्ट मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 39 पारियों में 498 रन निकले हैं. जिसमें दो अर्धशतक शामिल है. 58 रनों की खेली गई पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च पारी है. 

वहीं बात करें उनके गेंदबाजी प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने इतने ही मुकाबलों की 45 पारियों में 104 सफलता प्राप्त की है. रॉबिंसन के नाम टेस्ट क्रिकेट में छह बार चार और पांच बार पांच विकेट चटकाने का कारनामा है. 39 रन खर्च पांच विकेट उनका एक मैच की एक पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है. 

यह भी पढ़ें- BRICS और साथ-साथ क्रिकेट भी, 13 सितंबर को होगा महामुकाबला, डीडीसीए ने सुना दिया अपना फैसला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
England, Oliver Edward Robinson, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com