- वृंदावन के प्रेमानंद महाराज के आश्रम में रसिक दुलारी शरण ने आत्महत्या की है, जांच जारी है
- आत्महत्या से पहले रसिक ने अपने प्राइवेट पार्ट को काटा, जिसका सीसीटीवी फुटेज और सबूत मिले हैं
- पुलिस ने रसिक के मूवमेंट का पूरा क्रम अलग-अलग कैमरों के फुटेज से जोड़कर जांच कर रही है
वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में हुई आत्महत्या के मामले में एनडीटीवी की जांच में कई अहम सबूत सामने आए हैं. आत्महत्या से पहले की पूरी घटनाक्रम को जोड़ने वाले सीसीटीवी फुटेज और मौके से मिले सबूत इस मामले की नई तस्वीर पेश कर रहे हैं. शुरुआती जांच में मिले सबूतों और सीसीटीवी फुटेज से यह संकेत मिलता है कि रसिक दुलारी शरण ने आत्महत्या की थी. हालांकि, उसने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अब भी स्पष्ट नहीं हो सकी है.
जिस कमरे में काटा प्राइवेट पार्ट, उसका CCTV आया सामने
एनडीटीवी को उस कमरे की तस्वीरें मिली हैं, जहां आत्महत्या से पहले रसिक दुलारी शरण ने खुद को गंभीर रूप से घायल किया था. जिस कमरे में रसिक दुलारी शरण ने अपना प्राइवेट पार्ट काटा उस कमरे का भी सीसीटीवी सामने आया है. जांच के दौरान उस ग्राइंडर की तस्वीर भी सामने आई है, जिसका इस्तेमाल किए जाने की बात कही जा रही है. सीसीटीवी में रसिक अपनी खून से लटपट धोती संभालने हुए बाहर निकल रहे हैं.
इसके बाद के सीसीटीवी फुटेज में रसिक को सीढ़ियों की ओर जाते हुए देखा जा सकता है. पुलिस अलग-अलग कैमरों की रिकॉर्डिंग के जरिए उसके मूवमेंट का पूरा क्रम जोड़ने की कोशिश कर रही है.
पुलिस ने ब्लड सैंपल फोरेंसिक जांच के लिए भेजे
सीढ़ियों से ऊपर जाने के बाद रसिक छत की ओर बढ़ते दिखाई देते हैं. छत पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी उनकी गतिविधियां रिकॉर्ड हुई हैं. जांच एजेंसियां इन सभी फुटेज को एक साथ जोड़कर पूरे घटनाक्रम का विश्लेषण कर रही हैं. पुलिस ने मृतक के ब्लड सैंपल भी फोरेंसिक जांच के लिए भेजे हैं. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आत्महत्या से पहले उन्होंने किसी नशीले पदार्थ या ड्रग्स का सेवन तो नहीं किया था.
यह भी पढ़ें: प्रेमानंद को किससे खतरा है? जेड प्लस सिक्योरिटी के लिए दो दिन में 2 चिट्ठी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं