विज्ञापन

NZ vs UAE Highlights: टिम सीफर्ट- फिन एलन के तूफान में उड़ी यूएई, कीवी टीम ने 10 विकेट से रौंदा

New Zealand vs United Arab Emirates T20 World Cup Highlights: न्यूजीलैंड ने यूएई पर एकतरफा जीत हासिल की है. टिम साइफर्ट और फिल एलेन की विस्फोटक अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 28 गेंद पहले बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया.

NZ vs UAE Highlights: टिम सीफर्ट- फिन एलन के तूफान में उड़ी यूएई, कीवी टीम ने 10 विकेट से रौंदा
New Zealand vs United Arab Emirates T20 World Cup Highlights
  • न्यूजीलैंड ने टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप डी मुकाबले में यूएई को 10 विकेट से हराया है.
  • सलामी बल्लेबाज टिम साइफर्ट ने 42 गेंदों में 89 रन और फिल एलेन ने 50 गेंदों में 84 रन बनाए.
  • न्यूजीलैंड ने 15.2 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 175 रन बनाकर यूएई के 174 रन के लक्ष्य को पूरा किया.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

NZ vs UAE Highlights:  टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप डी के मुकाबले में न्यूजीलैंड ने यूएई पर एकतरफा जीत हासिल की है. यूएई के दिए 174 रन के लक्ष्य को न्यूजीलैंड ने सलामी बल्लेबाजों टिम साइफर्ट और फिल एलेन की विस्फोटक अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 28 गेंद पहले बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया. एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 174 के लक्ष्य को हासिल करने उतरी न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज साइफर्ट और एलेन पहले ओवर से ही यूएई के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे. दोनों ने मैदान के चारों ओर शॉट्स की झड़ी लगा दी. इन बल्लेबाजों के सामने यूएई के गेंदबाज असहाय नजर आए. साइफर्ट 42 गेंद पर 3 छक्कों और 12 चौकों की मदद से 89 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि फिन एलेन 50 गेंद पर 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से 84 रन बनाकर नाबाद रहे. न्यूजीलैंड ने 15.2 ओवर में बिना विकेट गंवाए 175 रन बनाकर मैच 10 विकेट से जीत लिया. (Scorecrd)

इससे पहले यूएई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 173 रन बनाए थे. यूएई की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। 12 के स्कोर पर आर्यांश शर्मा के रूप में पहला झटका लगा था. इसके बाद कप्तान मुहम्मद वसीम और आलिशान सराफू ने दूसरे विकेट के लिए 107 रन की मजबूत साझेदारी की. सराफू 47 गेंद पर 2 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 55 रन की पारी खेलकर आउट हुए. 

इसके बाद मयंक कुमार के साथ कप्तान वसीम ने चौथे विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी की. मयंक 12 गेंद पर 1 छक्का और 2 चौके की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुए. वसीम अंत तक नाबाद रहे. उन्होंने 45 गेंद पर 3 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 66 रन की पारी खेली.  न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने 4 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट लिए. जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मिशेल सेंटनर और ग्लेन फिलिप्स ने 1-1 विकेट लिए थे. टिम साइफर्ट प्लेयर ऑफ द मैच रहे.

इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरी थी दोनों टीमें

संयुक्त अरब अमीरात प्लेइंग इलेवन: आर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, मयंक कुमार, सोहैब खान, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, ध्रुव पाराशर, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद रोहिद खान

न्यूजीलैंड प्लेइंग इलेवन: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी.


NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com