विज्ञापन

राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए लालू प्रसाद यादव के बेटे, कॉमेडियन को जेल से बाहर आने के लिए अब चाहिए 7 करोड़ 78 लाख

अब राजपाल यादव का कर्ज खत्म होना शुरू हो गया है. क्योंकि एक-एक करके उनके चाहने वाले उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं. अब लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने राजपाल यादव के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है.

राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए लालू प्रसाद यादव के बेटे, कॉमेडियन को जेल से बाहर आने के लिए अब चाहिए 7 करोड़ 78 लाख
राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए लालू प्रसाद यादव के बेटे

चेक बाउंस मामले में इन दिनों राजपाल यादव तिहाड़ जेल में बंद हैं. कर्ज ना चुकाने की वजह से हाल ही में कोर्ट ने उन्हें सरेंडर करने के आदेश दिए थे. जिसके बाद राजपाल यादव ने सरेंडर कर दिया. यह पूरा मामला 5 करोड़ रुपये के कर्ज का मामला है. जो ब्याज के साथ अब नौ करोड़ रुपये पहुंच गया है. लेकिन अब राजपाल यादव का कर्ज खत्म होना शुरू हो गया है. क्योंकि एक-एक करके उनके चाहने वाले उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं. अब लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने राजपाल यादव के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है. 

ये भी पढ़ें: अब मिनटों में उतर जाएगा राजपाल यादव का कर्ज, इस शख्स ने दिए 1 करोड़ 11 लाख, अब बाकी रह गए इतने करोड़

तेज प्रताप यादव ने की मदद

तेज प्रताप ने मशहूर कॉमेडियन को 11 लाख रुपये की मदद करने का फैसला किया है. तेज प्रताप ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है. उन्होंने कहा, मुझे अभी मेरे बड़े भाई राव इंद्रजीत यादव जी की पोस्ट के माध्यम से माननीय राजपाल यादव जी के परिवार की पीड़ा के विषय में जानकारी प्राप्त हुई। इस अत्यंत कठिन समय में मैं और मेरा पूरा JJD (जन शक्ति जनता दल) परिवार, उनके शोकाकुल परिवार के साथ पूरी संवेदना और मजबूती से खड़ा है। मानवीय करुणा एवं सहयोग की भावना से, मैं JJD परिवार की ओर से ₹11,00,000 (ग्यारह लाख रुपये) की आर्थिक सहायता उनके परिवार को प्रदान कर रहा हूं.'

अन्य लोग भी मदद के लिए आगे आए

आपको बता दें कि सोनू सूद ने उनकी मदद का वादा किया था. उनके अलावा जैम म्यूजिक (Gem Tunes) के प्रोड्यूसर इंद्रजीत सिंह ने बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने राजपाल यादव की कलाकार की तारीफ करते हुए उनके लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया है. इंद्रजीत सिंह ने जैम ट्यून्स फैमिली की ओर से राजपाल यादव को 1 करोड़ 11 लाख रुपये (₹1,11,00,000) की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. आपको बता दें कि राजपाल यादव पर 5 करोड़ रुपये का कर्ज था, जो ब्याज के साथ नौ करोड़ रुपये पहुंच चुका है.

लेखक के बारे में
img
आनंद कश्यप
Senior News Writer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajpal Yadav, Rajpal Yadav Cheque Bonus Case, Rajpal Yadav News, Rajpal Yadav Update, Rajpal Yadav Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com