- बांग्लादेश पहली पारी 211 रन, न्यूजीलैंड पहल पारी 432 रन
- रॉस टेलर 200, हेनरी निकोलस 107 रन, बांग्लादेश दूसरी पारी- 3 पर 80 रन
- मोहम्मद मिथुन 25*, सौम्य सरकार 12*
बेसिन रिजर्व मैदान पर खेले जा रहे दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच (NZ vs BAN, 2nd Test, Day 4) के चौथे दिन सोमवार को न्यूजीलैंड द्वारा पहली पारी में बनाए गए विशाल स्कोर के सामने बांग्लादेश की पारी लड़खड़ा गई, बांग्लादेश ने दिन का अंत तीन विकेट के नुकसान पर 80 रनों के साथ किया. स्टम्प्स तक मोहम्मद मिथुन 25 और सौम्य सरकार 12 रन बनाकर खेल रहे थे. बांग्लादेश ने पहली पारी में 211 रन बनाए थे. किवी टीम ने अपनी पहली पारी छह विकेट के नुकसान पर 432 रनों पर घोषित की. बांग्लादेश अभी भी मेजबानों से 141 रन पीछे है. न्यूजीलैंड ने दिन की शुरुआत दो विकेट के नुकसान पर 38 रन के साथ की. उसके लिए अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर (#Rosstaylor) ने 200 रन और हेनरी निकोलस ने 107 रनों का योगदान दिया था. कप्तान केन विलयिम्सन ने 74 रनों की पारी खेली.
Off they come and a job well done! Big moments for Ross Taylor and Henry Nicholls today before the bowlers give us a sniff with some late breakthroughs DAY FIVE on!
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) March 11, 2019
NZC LIVE CARD | https://t.co/J5SvUxgDRj#NZvBAN pic.twitter.com/pREiHb1ogZ
टेलर का यह टेस्ट मैच में तीसरा दोहरा शतक रहा. इसके लिए 212 गेंदों का सामना किया और 19 चौकों के अलावा चार छक्के मारे. दोहरा शतक पूरा करने के बाद हालांकि वह अपने खाते में एक भी रन नहीं जोड़ पाए और आउट हो गए. निकोलस ने 129 गेंदों की पारी में नौ चौके लगाए. विलियम्सन ने 105 गेंदों का सामना किया और 11 चौकों के अलावा एक छक्का मारा.
यह भी पढ़े: एश्टन टर्नर के प्रचंड प्रहार और ऑस्ट्रेलियाई ड्रेसिंग रूम का 'टोटका'
अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी बांग्लादेश को अच्छी शुरुआत नहीं मिली और चार के कुल स्कोर पर उसने तमिम इकबाल (4) का विकेट खो दिया. 20 के कुल स्कोर पर मोमिनुल हक (10) को ट्रेंट बोल्ट ने पवेलियन भेज दिया. 55 के कुल स्कोर पर बांग्लादेश ने अपना तीसरा विकेट शादमान इस्लाम (29) के रूप में खोया.
VIDEO: वर्ल्ड कप में पाक मैच को लेकर रविशंकर प्रसाद के विचार जान लीजिए.
इसके बाद मोहम्मद मिथुन और सरकार ने कोई और विकेट नहीं गिरने दिया. इन दोनों के बीच 25 रनों की साझेदारी हो चुकी है. बांग्लादेश की दूसरी पारी में शुरुआत को देखते हुए पांचवें दिन सबसे बड़ा चैलेंज खुद को पारी की हार से बचाना है. अब बांग्लादेश इस चैलेंज को भेद पाता है या नहीं, इसका पता मंगलवार को ही पता चलेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं