विज्ञापन
This Article is From Sep 09, 2020

अब धनश्री वर्मा ने मंगेतर युजवेंद्र चहल को इस विश्व प्रसिद्ध गाने के साथ किया याद, VIDEO

IPL 2020: धनश्री वर्मा नियमित रूप से अपने डांस वीडियो शूट कर रही हैं और इन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही हैं. और अब एक हालिया डांस शूट के दौरान धनश्री को चहल की याद आयी, तो उन्होंने बहत ही खास अंदाज में चहल को याद किया. ब्रेक के दौरान धनश्री ने पिछले साल रिलीज हुए 'ILY" (I Love you baby) गाने पर अपने अंदाज को मैच कर युजवेंद्र को मैसेज भेजा. 

अब धनश्री वर्मा ने मंगेतर युजवेंद्र चहल को इस विश्व प्रसिद्ध गाने के साथ किया याद, VIDEO
धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल
  • धनश्री को आयी मंगेतर चहल की याद...
  • ..तो खास गीत आया जुबां पर
  • I Love you baby...
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) खेलने यूएई (UAE) चले गए, तो उनकी मंगेतर धनश्री वर्मा (DhanaShree Verma) भारत में अकेली रह गई हैं. अभी तो आईपीएल (IPL 2020) का आगाज भी नहीं हुआ कि धनश्री (DhanaShree) को चहल की याद सताने लगी है. जब से पिछले दिनों युजवेंद्र चहल ने अपनी संगाई का ऐलान सोशल मीडिया पर किया, वास्तव में तब से धनश्री ने लोकप्रियता के मामले में टीम इंडिया के लेग स्पिनर को भी पीछे छोड़ दिया है. सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों की संख्या का सूचकांक तेजी से ऊपर गया है और फैंस एक के बाद उनके पोस्ट किए गए डांस वीडियो को बहुत ही ज्यादा पंसद कर रहे हैं और शेयर कर रहे हैं. 

धनश्री वर्मा नियमित रूप से अपने डांस वीडियो शूट कर रही हैं और इन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही हैं. और अब एक हालिया डांस शूट के दौरान धनश्री को चहल की याद आयी, तो उन्होंने बहत ही खास अंदाज में चहल को याद किया. ब्रेक के दौरान धनश्री ने पिछले साल रिलीज हुए 'ILY" (I Love you baby) गाने पर अपने अंदाज को मैच कर युजवेंद्र को मैसेज भेजा. 

इस गाने को अमरीकी प्रोड्यूसर सर्फ मेसा ने बनाया था और इसे एमिली फ्लूड ने आवाज दी है. इस गाने को पहली बार 26 नवंबर 2019 को रिलीज किया गया था. जब इस गाने को एक बार फिर से फरवरी 2020 में जारी किया गया, तो इसने प्रसद्धि के नए आयाम स्थापित किए. पहले यह टिकटॉक पर प्रसिद्ध हुआ और तब यह रोमानियन एयरप्ले 100 चार्ट में शीर्ष पर बना हुआ है. इसके बाद इस गाने ऑस्ट्रिया, जर्मनी, नीदरलैंड और स्विट्जरलैंड में शीर्ष 10 गाने में पहुंचा. 

गाने के बोल 

I love you, baby
And if it's quite all right
I need you, baby
To warm these lonely nights
I love you, baby
Trust in me when I say

I love you, baby
And if it's quite all right
I need you, baby
To warm these lonely nights
I love you, baby
Trust in me when I say

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com