आधुनिक खिलाड़ियों के दौर में टीम इंडिया में एक से बढ़कर एक बल्लेबाज दिए हैं. पिछले करीह 17-18 साल में विराट कोहली, रोहित शर्मा चेतेश्वर पुजारा, रहाणे, शुभमन गिल और अब यशस्वी जायसवाल के रूप में कई स्टार बल्लेबाज भारत के लिए खेलते दिखाई पड़े, लेकिन जब बात ज्यॉफ बॉयकाट के इन मॉडर्न खिलाड़ियों में सबसे पसंदीदा की आती है, बताए गए नामों में उनका कोई फेवरेट नहीं है. जी हां, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माकल वॉन के पोडकास्ट 'स्टिक-टू-क्रिकेट' में जब बॉयकॉट से इस बारे में डिटेल से बात की गई, तो उन्होंने मॉडर्न क्रिकेटरों तमाम बड़े नामों की अनदेखी करते हुए भारतीय ऑलरांडर रवींद्र जडेजा को मॉडर्न क्रिकेटरों में अपना सबसे पसंदीदा क्रिकेटर बताया. और इसके पीछे इंग्लिश पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज ने वजह भी गिनाईं.
इंग्लिश पूर्व कप्तान माइकल वॉन के मेहमान थे बॉयकॉट
माइकल वॉन ने सवाल किया कि आपको मॉडर्न क्रिकेटरों में किस क्रिकेटर को खेलते देख सबसे ज्यादा मजा आया? इस पर बॉयकॉट ने ने कहा, 'मॉडर्न खिलाड़ियों में?' इस पर वॉन ने कहा, 'पिछले 15 साल के क्रिकेटरों के बारे में आप बाद कर सकते हैं. हम इन्हें फैब-4 के नाम से जानते हैं. आप जानते हैं कि ये जो. रूट, विराट, केन विलियमसन और स्टीव स्मिथ हैं. आप 21वीं सदी के बल्लेबाजों को शामिल कर सकते हैं. वह एक खिलाड़ी कौन सा है?' इसी बीच कार्यक्रम में उपस्थित एक शख्स बॉयकॉट को याद दिलाते हैं कि आपने हाल ही में इसी कार्यक्रम में एक खिलाड़ी का नाम लिया था. आपने उसे अपना पसंदीदा खिलाड़ी बताया था. अब आपकी क्या राय है. और वह भारतीय है.
"He bowls beautifully and gets his head down when he bats." 💪
— Stick to Cricket (@StickToCricket) September 1, 2026
Who is Sir Geoffrey's favourite modern cricketer? 🤔 🏏 pic.twitter.com/qctCafvKpy
जानें बॉयकाट की किस बात पर ठहाका फूट पड़ा?
बॉयकॉट कहते हैं, 'आप नाम बताएं', और फिर शख्स के नाम बताने पर बॉयकॉट फिर से जडेजा के पक्ष में अपना वोट देते हुए कहते हैं, 'वह शानदार बॉलिंग करते हैं.उनकी फील्डिंग एकदम बिजली की तरह है. वह सिर झुकाकर बल्लेबाजी करते हैं और अच्छी तरह करते हैं. और वह हैंडसम हैं.' हैंडसम कहते ही बगल में बैठे इंग्लिश पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक मुस्कुरा उठते हैं. हंसी का ठहाका उपस्थित लोगों के बीच फूट पड़ता है.
बॉयकॉट की किस बात पर हैरान हुआ भारतीय खिलाड़ी?
बॉयकॉट ने आगे जडेजा के बारे में बात करते हुए कहा, 'मैं हाल ही में जडेजा से पहली बार मिला था. मैं पिछले साल भारत गया था. तब मेरी वहां उनसे मुलाकात हुई. मुझे याद है कि मैंने उन्हें देखा. मैंने उनसे कहा कि तुम मेरे पसंदीदा क्रिकेटर हो. इस पर जडेजा हैरान होते हुए कहा, 'हो ही नहीं सकता.' मैंने कहा, 'एकदम पक्का. वह बहुत ही हैंडसम हैं. क्या वह नहीं हैं? जडेजा एक अच्छे इंसान और एक अच्छे क्रिकेटर हैं. क्या ऐसा नहीं है? वह ऑलराउंड और संपूर्ण क्रिकेटर हैं'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं