Sri Lanka Tour of India: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और चैम्पियन बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) को अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से आराम दिया जा सकता है और केएल राहुल या हार्दिक पंड्या इस प्रारूप में कप्तानी कर सकते हैं. भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को भी वनडे सीरीज से ब्रेक दिया जा सकता है. समझा जाता है कि रोहित और विराट ने बीसीसीआई से लंबा ब्रेक मांगा है चूंकि दोनों आईपीएल की शुरूआत से लगातार खेल रहे हैं.

सैतीस बरस के रोहित ने छह महीने से ब्रेक नहीं लिया है. उन्होंने दिसंबर जनवरी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से लगातार खेला है. उसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ टी20, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज, आईपीएल और टी20 वर्ल्ड कप शामिल है. बोर्ड के एक सूत्र ने बताया ,‘‘ चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे तैयारी के लिये काफी है. इसके बाद अगले कुछ महीने दोनों टेस्ट को प्राथमिकता देंगे क्योंकि भारत को सितंबर से जनवरी के बीच दस टेस्ट खेलने ,"
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न

केएल राहुल या हार्दिक बन सकते हैं कप्तान
इंडियन एक्सप्रेस के रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए हार्दिक पंड्या या केएल राहुल को कप्तानी मिल सकती है. श्रीलंका में भारतीय टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है. वैसे, अब ये कयास लग रहे हैं कि यदि रोहित टीम का हिस्सा नहीं रहते हैं तो कप्तान बनने की सबसे ज्यादा संभावना हार्दिक पंड्या की है. हार्दिक ने टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार परफॉर्मेंस किया था.
रोहित की कप्तानी में भारत ने जीता टी-20 वर्ल्ड कप
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में सफलता हासिल की है. फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब जीता था. रोहित की कप्तानी शानदार रही थी. हिट मैन ने पिछले 6 महीनों से ब्रेक नहीं लिया है. ऐसे में ज्यादा संभावना है कि हिट मैन श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे. रोहित वर्ल्ड कप कप जीतने के बाद इस समय अपने परिवार के साथ छुट्टिया मना रहे हैं.

विराट कोहली हैं इस समय लंदन में
वहीं, किंग कोहली भी इस समय लंदन में अपने परिवार के साथ है. जुलाई के आखिरी हफ्ते में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज खेला जाने वाला है. ऐसे में उम्मीद यही है कि कोहली भी टीम का हिस्सा नहीं रहेंगे.
बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम 3 टी-20 मैच और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी. टी-20 में हार्दिक पंड्या टीम के कप्तान होंगे तो वहीं, बीसीसीआई वनडे सीरीज में यदि रोहित नहीं खेले तो ऐसे में हार्दिक को कमान मिल सकती है.
भारत का श्रीलंका दौरा पूरा शेड्यूल (India tour of Sri Lanka, 2024)
27 जुलाई- पहला T20- 7:00 PM
28 जुलाई- दूसरा T20- 7:00 PM
30 जुलाई- तीसरा T20-7:00 PM
वनडे सीरीज
2 अगस्त- पहला वनडे- 2:30 PM
4 अगस्त - दूसरा वनडे- 2:30 PM
7 अगस्त- तीसरा वनडे- 2:30 PM
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं