विज्ञापन
This Article is From Jun 11, 2017

पाकिस्तान ने लांघी लक्ष्मण रेखा, दोनों के बीच कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं : विजय गोयल

खेलमंत्री विजय गोयल ने कहा कि क्रिकेट का संचालन बीसीसीआई और उच्चतम न्यायालय की समिति करती है लिहाजा वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे .

पाकिस्तान ने लांघी लक्ष्मण रेखा, दोनों के बीच कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं : विजय गोयल
विजय गोयल (फाइल फोटो)
बीजिंग: खेलमंत्री विजय गोयल ने शनिवार को कहा कि भारत पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज नहीं खेल सकता क्योंकि देश में आतंकवाद को शह देकर पाकिस्तान ने 'लक्ष्मण रेखा' पार कर दी है.

यहां भारत का 200 सदस्यीय युवाओं का दल लेकर आये गोयल ने मीडिया से कहा, "हर बात की एक लक्ष्मण रेखा होती है . जब वह पार हो जाती है तो सबक देना होता है. यह बहिष्कार एक सबक है." उन्होंने कहा, "हमने साफ तौर पर कहा कि आतंकवाद और खेल साथ साथ नहीं चल सकते. जब तक पाकिस्तान सरहद पार से आतंकवाद बंद नहीं करता और कश्मीर में परेशानी पैदा करना बंद नहीं करता , द्विपक्षीय सीरीज का सवाल ही नहीं उठता. लोग भी ऐसा नहीं चाहते." उन्होंने उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति से रामचंद्र गुहा के इस्तीफे पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.

गोयल ने कहा कि क्रिकेट का संचालन बीसीसीआई और उच्चतम न्यायालय की समिति करती है लिहाजा वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे . उन्होंने हालांकि यह जरूर कहा कि मंत्रालय खेल विधेयक लाने जा रहा है जिसमें क्रिकेट भी शामिल होना चाहिये.

यह पहला मौका नहीं है जब खेल मंत्री विजय गोयल ने भारत पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज पर अपनी प्रतिक्रिया दी हो. इससे पहले चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत में उन्होंने कहा था कि पाक भारत के खिलाफ साजिश करता है इसलिए भारत उसके साथ किसी तरह से खेल या सांस्कृतिक संबंध नहीं रखेगा.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India-pak Bilateral Series, India-Pakistan Cricket, Vijay Goel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com