विज्ञापन
This Article is From Oct 06, 2025

NZ vs SA, ICC Womens World Cup 2025 Highlights: ताज़मिन ब्रिट्स की शतकीय पारी से दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया

New Zealand vs South Africa Women World Cup 2025 Highlights: दक्षिण अफ्रीका ने महिला वनडे विश्व कप में मौजूदा टी20 विश्व चैंपियन न्यूजीलैंड के खिलाफ सोमवार को यहां छह विकेट से शानदार जीत दर्ज की.

NZ vs SA, ICC Womens World Cup 2025 Highlights: ताज़मिन ब्रिट्स की शतकीय पारी से दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया
New Zealand Women vs South Africa Women, ODI World Cup 2025 Highlights: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया

New Zealand vs South Africa Women World Cup 2025 Highlights: सलामी बल्लेबाज ताज़मिन ब्रिट्स की पिछले पांच मैचों में चौथे शतकीय पारी से दक्षिण अफ्रीका ने महिला वनडे विश्व कप में मौजूदा टी20 विश्व चैंपियन न्यूजीलैंड के खिलाफ सोमवार को यहां छह विकेट से शानदार जीत दर्ज की. बाएं हाथ की स्पिनर नोंकुलुलेको मलाबा ने चार विकेट लिये जिससे न्यूजीलैंड की पारी 47. 5 ओवर में महज 231 रन पर सिमट गयी. टूर्नामेंट के पहले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ केवल 69 रन पर ऑलआउट होने वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम ने इस मुकाबले में हर विभाग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 232 रनों का लक्ष्य 40.5 ओवर में ही हासिल कर लिया. (Scorecard)

मलाबा ने 10 ओवर में 40 रन देकर चार विकेट चटकाने के अलावा एक रन आउट भी किया. उनके शानदार प्रयास से एक समय बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही न्यूजीलैंड की टीम 48 ओवर के अंदर ही ऑल आउट हो गयी. मलाबा ने सोफी डिवाइन (98 गेंदों पर 85 रन, नौ चौके) और ब्रुक हालिडे (45) को पवेलियन की राह दिखा कर यह सुनिश्चित किया कि न्यूजीलैंड की टीम 240 रन से नीचे सीमित रहे.

ब्रिट्स ने इसके बाद आत्मविश्वास के साथ धाराप्रवाह बल्लेबाजी करते हुए मात्र 89 गेंदों में 15 चौकों और एक छक्के की मदद से शानदार 101 रन बनाए. यह उनके वनडे करियर का छठा शतक है. उन्हें अनुभवी सुने लुस का शानदार साथ मिला. लुस ने 114 गेंद की संयमित पारी में नौ चौके और एक छक्का की मदद से नाबाद  83 रन बनाये. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 159 रन की बड़ी साझेदारी की जिससे दक्षिण अफ्रीका ने 55 गेंद शेष रहते जीत दर्ज कर ली.

इस जीत से दक्षिण अफ्रीका का मनोबल बढ़ेगा. टीम अगले मैच में नौ अक्टूबर को विशाखापत्तनम में मेजबान भारत का सामना से पहले अपना नेट रन रेट सुधारने में भी सफल रही. इस मैच से पहले टीम -3.773 के सबसे खराब नेट रन रेट के साथ तालिका में सबसे नीचे थी लेकिन अब -1.424 के नेट रन रेट के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गई है.

साल 2000 का विश्व कप चैंपियन न्यूजीलैंड की यह लगातार दूसरी हार है. टीम को अपने शुरुआती मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 89 रनों से हारया था. न्यूजीलैंड अब अंक तालिका में सबसे नीचे है और उसका अगला मुकाबला 10 अक्टूबर को गुवाहाटी में बांग्लादेश से होगा.

इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरी थी दोनों टीमें

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रित्स, सुने लुस, मारिजैन कप्प, ऐनी बॉश, सिनालो जाफ्ता (विकेटीकपर), क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लार्क, मसबत क्लास, अयाबांगा खाका और नॉनकुलुलेको म्लाबा.

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: सूजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिम्मर, अमेलिया केर, सोफी डिवाइन (कप्तान), ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज (विकेटकीपर), जेस केर, ली ताहुहू, ईडन कार्सन और ब्रियरने इलिंग.

ICC Womens World Cup 2025: New Zealand Vs South Africa Women Straight from Holkar Cricket Stadium, Indore 


NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com