विज्ञापन

अभिषेक शर्मा नंबर-1 और टॉप-3 में रोहित शर्मा, T20I पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. बाएं हाथ के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के पावरप्ले (ओवर 1-6) में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड हासिल कर लिया.

अभिषेक शर्मा नंबर-1 और टॉप-3 में रोहित शर्मा, T20I पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
Rohit Sharma And Abhishek Sharma
NDTV

भारत और न्यूजीलैंड के बीच हेगली ओवल में खेले जा रहे दूसरे टी20 मुकाबले में भले ही अभिषेक शर्मा बड़ी पारी नहीं खेल सके, लेकिन उन्होंने अपनी 27 रन की पारी के दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. बाएं हाथ के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के पावरप्ले (ओवर 1-6) में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड हासिल कर लिया.

अभिषेक ने अपनी 21 गेंदों की पारी में एक छक्का लगाया और पावरप्ले में उनके कुल छक्कों की संख्या 100 तक पहुंच गई. इसके साथ ही उन्होंने रोहित शर्मा (98) को पीछे छोड़ दिया. खास बात यह है कि अभिषेक ने यह उपलब्धि केवल 7.77 गेंद प्रति छक्का के शानदार स्ट्राइक रेट से हासिल की है, जो इस लिस्ट में बाकी सभी बल्लेबाजों से कहीं बेहतर है.

पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के (टी20I)

  • 100 छक्के- अभिषेक शर्मा
  • 98 छक्के- रोहित शर्मा
  • 97 छक्के- मार्टिन गप्टिल
  • 94 छक्के- पॉल स्टर्लिंग
  • 87 छक्के- क्विंटन डिकॉक

हालांकि रिकॉर्ड बनाने के बाद अभिषेक अपनी पारी को लंबा नहीं खींच सके. न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने उन्हें आउट कर भारत को बड़ा झटका दिया. अभिषेक ने सैंटनर की गेंद पर मिडविकेट के ऊपर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद हवा में ऊंची चली गई और डीप मिडविकेट पर नाथन स्मिथ ने शानदार कैच लपक लिया.

अभिषेक 21 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए. अपनी पारी में उन्होंने 3 चौके और 1 छक्का लगाया. हालांकि वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन इस दौरान उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पावरप्ले के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों की सूची में खुद को नंबर-1 पर पहुंचा दिया.

भारतीय टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, कुमार कुशाग्र.

न्यूजीलैंड टीम: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवॉन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, काइल जैमीसन, जैकब डफी.

यह भी पढ़ें-  'पहले की तरह कोई मेहनत नहीं करना चाहत...', कपिल देव ने बताई टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी

यह भी पढ़ें-  613 रन, डबल सेंचुरी और अब इंडिया-A से आया कॉल... न्यूजीलैंड के खिलाफ दम दिखाने को तैयार 21 साल का स्टार

यह भी पढ़ें- 'जब टीम ही...', रिकॉर्ड ब्रेकिंग डबल सेंचुरी जड़ने के बाद भी हारी टीम तो छलका हैरी ब्रूक का दर्द

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, New Zealand, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com