T20 World Cup 2021 Final, NZ vs AUS: यूएई में रविवार को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से पीटकर ऑस्ट्रेलिया पिछले 14 साल के इतिहास में पहली बार टी20 विश्व चैंपियन बन गया है. वास्तव में लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड सिर्फ उन्हीं लम्हों के इर्द-गिर्द ही मैच में दिखायी पड़ा, जब कंगारू कप्तान एरॉन फिंच (5) को ट्रेंट बोल्ट ने जल्द ही विदा कर दिया था. पहला विकेट गिरने के बाद तो फिर यहां से मिशेल मार्श (नाबाद 77 रन, 50 गेंद, 6 चौके, 4 छक्के) और डेविड वॉर्नर (53 रन, 38 गेंद, 4 चौके, 3 छक्के) मानो मिलकर ऑस्ट्रेलिया की विजयी रूपी दीवार पर ईंट दर ईंट रखते गए.
हालांकि, पारी के 13वें ओवर में डेविड वॉर्नर आउट हो गए, लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा कि तब तक बहुत हद तक मैच कीवियों के हाथों से निकल चुका था. शायद ही मैच में चंद मिनटों को छोड़कर ऐसे पल आए हों, जब कहा जाए कि न्यूजीलैंड ने प्लान के अनुसार या अच्छी गेंदबाजी की. वॉर्नर के आउट होने के कुछ देर बाद से ही शायद ही कोई ओवर ऐसा गुजरा हो, जिसमें चौका या छक्का नहीं आया हो. मार्श ने सबसे बड़ी जरूरत के मौके पर आतिशी तेवरों से ग्लेन मैक्सवेल (नाबाद 28 रन, 18 गेंद, 4 चौके, 1 छक्का) के साथ मिलकर जल्द ही जीत की औपचारिकता पर मुहर लगा दी. और ऑस्ट्रेलिया ने 7 गेंद और 8 विकेटों के बाकी रहते हुए पहली बार टी20 फॉर्मेट में विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर लिया. डेविड वॉर्नर मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए, तो मैन ऑफ द मैच मिशेल मार्श को चुना गया
इससे पहले न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को जीतने के लिए 173 रनों का लक्ष्य दिया है. न्यूजीलैंड का पहला विकेट इनफॉर्म बल्लेबाज डारेल मिशेल (11) के रूप में जल्द ही गिर गया था, लेकिन सबसे बड़ी जरूरत के मौके पर कप्तान विलियमसन (85 रन, 48 गेंद, 10 चौके, 3 छक्के) ने एक यादगार पारी खेली. कप्तान ने आगे रहकर नेतृत्व करते हुए टॉप क्लास की बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को 20 ओवरों में 4 विकेट पर 172 रनों का टारगेट दिया. विलियमसन के बाद दूसरा बेस्ट स्कोर गप्टिल (28) का रहा. शुरुआती 10 ओवरों की पाली में कीवी बल्लेबाजों की एप्रोच पिच के हिसाब से धीमी रही और उसके बल्लेबाजों ने काफी देरी से आक्रमण किया. अगर, न्यूजीलैंड के बल्लेबाज काफी पहले अटैकिंग एप्रोच अपनाते, तो उसके स्कोर में 20-25 रन और जुड़ जाते.
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करनेका फैसला लिया. चलिए आप मैच में खेलीं दोनों टीमों की वास्तविक XI पर भी गौर फरमा लें:
न्यूजीलैंड: 1. केन विलियमसन (कप्तान) 2. मार्टिन गप्टिल 3. डारेल मिशल 4. ग्लेन फिलिप्स 5. टिम सेईफर्ट (विकेटकीपर) 6. जेम्स नीशम 7. मिशेल सैंटनर 8. एडम मिल्ने 9. टिम साऊदी 10. ईश सोढ़ी 11. ट्रेंट बोल्ट
ऑस्ट्रेलिया: 1. एरॉन फिंच (कप्तान) 2. डेविड वॉर्नर 3. मिशेल मार्श 4. स्टीव स्मिथ 5. ग्लेन मैक्सवेल 6. मारकस स्टोइनिस 7. मैथ्यू वेड 8. पैट कमिंस 9. मिशेल स्टॉर्क 10. एडम जंपा 11. जोश हेजलवुड
18.5: मैक्सवेल का रिवर्स स्वीप से चौका..और ऑस्ट्रेलिया बन गया विश्व चैंपियन...न्यूजीलैंड को 8 विकेट से पीटकर पहली बार टी20 विश्व चैंपियन...तमाम कंगारू खिलाड़ी डगआउट से स्टेडियम की और दौड़ पड़े हैं...जश्न की चीखें...और उन्माद...!
Glory for Australia
- T20 World Cup (@T20WorldCup) November 14, 2021
Heartbreak for New Zealand
How it all transpired in the #T20WorldCupFinal #T20WorldCup https://t.co/qe4TjKfSn7
18.1: पहली गेंद के अंदाज से साऊदी की मनोदशा समझ सकते हैं..हद से ज्यादा धीमी..पढ़े जाने योग्य..और बहुत ही छोटी गेंद...सामने से चौका जड़ दिया मार्श ने
17.6: मिल्ने का सस्ता ओवर..ओपनी योग्यता के कारण नहीं..कंगारुओं की रिलैक्स एप्रोच के कारण...परिणाम साफ है...दिए 3 रन
16.6: वास्तव में, मैच की तस्वीर साफ है. दूसरी गेंद शॉर्टपिच फेंकी, तो पुल करके मार्श ने चौका जड़ दिया. बोल्ट भी गलती कर रहे हैं...और वह करें भी तो क्या...क्योंकि बाजी तो हाथ से निकल चुकी है !! आखिरी गेंद पर कैच छोड़ दिया अपनी ही गेंद पर मार्श का..ओवर में दिए 10 रन...यहां से ऑस्ट्रेलिया को चाहिए 18 गेंदों पर 14 रन
15.6: खराब ओवर...कह सकते हैं कि ऑस्ट्रेलिया आसान जीत की ओर चल पड़ा है...13 रन दिए. पिछले कुछ ओवरों में शायद ही कोई ओवर गुजरा हो, जब बाउंड्री न आयी हो..
15.1: आये साऊदी , लेकिन बहुत ही ज्यादा भटकाव...पहली गेंद स्टंप पर, तो फ्लिक से चौका ले लिया मैक्सवेल ने...दूसरी बहुत ही ज्यादा बाहर तो वाइड..और तीसरी गेंद छोटी, तो लांग-लेग से पुल करके छक्का जड़ दिया...बहुत ही खराब बॉलिंग..
14.6: फिर से मिल्ने आए हैं..और फिर से गति और शॉर्टपिच पर जोर...दूसरी गेंद पर हालांकि मार्श बाल-बाल बचे..लेकिन मैक्सवेल का तीसरी गेंद पर पुल करके चौका...तो चौथी बल्ले का मोटा किनारा लेकर कीपर के ऊपर से जली गयी... विश्व कप जीतने की तस्वीर कीवियों के लिए धुंधली होती हुयी...ओवर में दिए 10 रन
12.6: सोढ़ी का मंहगा ओवर...छक्का....चौका ...वाइड...छोटी गेंद....हाथ से बाजी फिसलवा रहे हैं या समझो निकल गयी...दिए 16 रन..बहुत ही खराब गेंदबाजी
13.2: सोढ़ी की दूसरी गेंद को सामने लांग-ऑफ से सीधा छक्का जड़ दिया मार्श ने...अर्द्धशतक भी पूरा कर लिया..हां इसी ओवर की तीसरी छोटी गेंद पर फिर से चौका...
12.6: ओवर बढ़िया रहा...विकेट दिलाया वॉर्नर का...और रन दिए सिर्फ 3...क्या विलियमसन ने बोल्ट को लाने में कुछ देर की??
12.2: स्लोअर पर गच्चा खा गए डेविड वॉर्नर...गलत शॉट का चयन..और बोल्ड हो गए...बनाए 53 रन
11.6: पांचवी गेंद पर जैसा पुल मार्श ने किया, उससे ऐसा ही लगत है कि अब बॉलरों की मनोदशा बदल रही है...गेंद बहुत ज्यादा छोटी हो रही हैं..और जमे-जमाए बल्लेबाज दोनों खुलकर शॉट जड़ रहे हैं..ओवर में 9 रन
10.4: अंटे पर फेंक दी वॉर्नर को..एकदम लेग साइड पर ओवरपिच..और वॉर्नर ने लांग-ऑन के ऊपर से जड़ दिया बहुत ही लंबा छक्का..मंहगा ओवर जाता हुआ नीशम का..
10.1 नीशम की भी गलती..जमे-जमाए बल्लेबाज को खुराक...छोटी गेंद...खराब गेंदबाजी..पुल करके लांग-लेग के ऊपर से छक्का जड़ दिया मार्श ने....
9.6: पिच में ज्यादा न देखकर हवा में गति से खेलने की कोशिश कर रहे हैं सैंटनर...सिर्फ दिए 5 रन...ऑस्ट्रेलिया 1 विकेट पर 82 रन..आधी पारी के बाद तुलनात्मक रूप से न्यूजीलैंड से बेहतर स्थिति में
8.6: अगर यहां से हर ओवर में एक चौका भी आता है, तो कंगारू इससे खुश होंगे...वॉर्नर ने तो दो चौके जड़े सोढ़ी को..दोनों ही छोटी गेंदों पर, जिसकी बात हम लगातार कह रहे हैं...17 रन...
8.2: वही गलती...बहुत ही छोटी...और इतनी छोटी गेंद को वॉर्नर ने पुल नहीं किया बल्कि लांग-ऑन से चौके के लिए भेजा...
7.6: कीवी स्पिनरों को विकेट लेना होगा..क्योंकि मार्श की एप्रोच बहुत ही खतरनाक है...शुरुआत से ही...ओवर में दिए 10 रन
7.: 2 यह लेफ्टी स्पिनर आक्रमण पर पहली बार आया..दूसरी गेंद ठीक वैसी, जिसका इंतजार मार्श कर रहे थे..घुटना टेककर स्कवॉयर लेग के ऊपर से ..छक्का
6.6: सोढ़ी के लिए यहां चैलेंज है...वह अच्छा करते-करते छोटी गेंद फेंक देते हैं..उन्हें भारत के खिलाफ जैसी निरंतरता दिखानी होगी...कोशिश करते दिख रहे हैं..यह पहला ओवर था सोढ़ी का...विकेट में ज्यादा कुछ है नहीं उनके लिए...दिए 7 रन
4.6: चौथी गेंद फेंक दी स्लोर...बहुत पहले पढ़ लिया वॉर्नर ने..लॉफ्डेट शॉट..मिडविकेट के ऊपर से ..छक्का...ओवर से आ गए 10 रन...कंगारुओं के लिए तुलनात्मक रूप से बढ़िया पावर-प्ले आता हुआ..
3.6: मार्श का छक्का..और फिर दो चौके...मिल्ने का बखूबी स्वागत किया मार्श ने..ओवर से लिए 15 रन
3.1: बॉलिंग में परिवर्तन..और एडम मिल्ने का पूरा जोर गति पर...गति भी लेग साइड की ओर..और मिशेल मार्श ने फ्लिक करके छक्का जड़ दिया, तो अगली गेंद पर थर्डमैन से चौका ले लिया...
2.3: बोल्ड की डिलिवरी से पहले ही फिंच आगे आ गए थे...यह देखकर बोल्ड ने कंधा मारा...फिंच ने पुल किया..और मिशेल ने डीप स्कवॉयर लेग के बायीं ओर दौर आगे की तरफ दौड़ते हुए कैच लपक लिया..बनाए 5 रन
New Zealand have their first
- T20 World Cup (@T20WorldCup) November 14, 2021
Boult sends Finch packing on 5.
An excellent catch from Mitchell. #T20WorldCup | #T20WorldCupFinal | #NZvAUS | https://t.co/1HyoPN4N0d pic.twitter.com/cPlf9KMp2k