विज्ञापन
This Article is From Feb 16, 2020

New Zealand Tour: प्रैक्‍ट‍िस मैच ड्रॉ, शुभमन ग‍िल फ‍िर फेल, मयंक अग्रवाल और ऋषभ पंत ने खेली तूफानी पारी..

Rishabh Pant: मैच में मयंक अग्रवाल ने जहां 99 गेंद पर 10 चौकों और तीन छक्‍कों की मदद से 81 रन की पारी खेली और दूसरे बल्‍लेबाजों को मौका देने के ल‍िए र‍िटायर हुए. व‍िकेटकीपर बल्‍लेबाज ऋषभ पंत ने लंबे समय बाद बल्‍लेबाजी में हाथ द‍िखाते हुए 65 गेंदों पर चार चौकों और चार छक्‍कों की मदद से 70 रन बनाए.

New Zealand Tour: प्रैक्‍ट‍िस मैच ड्रॉ,  शुभमन ग‍िल फ‍िर फेल, मयंक अग्रवाल और ऋषभ पंत ने खेली तूफानी पारी..
Mayank Agarwal ने प्रैक्‍ट‍िस मैच की दूसरी पारी में 81 रन बनाए
  • दूसरी पारी में 8 रन ही बना पाए शुभमन ग‍िल
  • मयंक अग्रवाल ने 81 और पंत ने 70 रन बनाए
  • तीन द‍िवसीय अभ्‍यास मैच ड्रॉ समाप्‍त हुआ
हैम‍िल्‍टन:

New Zealand XI vs India: भारत और न्‍यूजीलैंड इलेवन के बीच तीन द‍िवसीय प्रैक्‍ट‍िस मैच (3 day Practice Match)आज यहां ड्रॉ समाप्‍त हो गया. मैच के तीसरे द‍िन अपनी दूसरी पारी में बल्‍लेबाजी का अच्‍छा अभ्‍यास करते हुए भारतीय टीम ने चार व‍िकेट खोकर 252 रन बनाए. मैच में मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal)ने जहां 99 गेंद पर 10 चौकों और तीन छक्‍कों की मदद से 81 रन की पारी खेली और दूसरे बल्‍लेबाजों को मौका देने के ल‍िए र‍िटायर हुए. मयंक का आज बर्थडे भी है , वे आज 29 वर्ष के हो गए. व‍िकेटकीपर बल्‍लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने लंबे समय बाद बल्‍लेबाजी में हाथ द‍िखाते हुए 65 गेंदों पर चार चौकों और चार छक्‍कों की मदद से 70 रन बनाए. पृथ्‍वी शॉ ने भी 39 रन बनाए लेक‍िन शुभमन ग‍िल (Shubman Gill) दूसरी पारी में भी नाकाम रहे. पहली पारी में खाता भी नहीं खोल सके शुभमन दूसरी पारी में 8 रन बनाने के बाद डेर‍िल म‍िचेल की गेंद पर एलबीडब्‍ल्‍यू हो गए. मैच जब ड्रॉ घोष‍ित क‍िया गया उस समय ऋद्ध‍िमान साहा 30 और रव‍िचंद्रन अश्‍व‍िन 16 रन बनाकर नाबाद थे. भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच दो टेस्‍ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 21 फरवरी से वेल‍िंगटन में खेला जाएगा. पहले टेस्‍ट से पहले यह अभ्‍यास मैच भारतीय टीम के ल‍िए प्रैक्‍ट‍िस का अच्‍छा मौका था.

NZ vs IND: टेस्‍ट ओपनर के ल‍िए 'रेस' हुई रोचक, हनुमा व‍िहारी भी हुए शाम‍िल

भारतीय टीम ने आज मैच के तीसरे द‍िन ब‍िना व‍िकेट खोए 59 रन से आगे खेलना प्रारंभ क‍िया. पृथ्‍वी शॉ अपने पहले द‍िन के स्‍कोर 35 रन में आज केवल चार रन का इजाफा कर सके और डेर‍िल म‍िचेल की गेंद पर बोल्‍ड हो गए. पहले क्रम पर आए शुभमन ग‍िल दूसरी पारी में भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए और केवल 8 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद मयंक अग्रवाल और ऋषभ पंत ने तीसरे व‍िकेट के ल‍िए 134 रन की साझेदारी की. इस दौरान दोनों ही बल्‍लेबाजों ने आक्रामक स्‍ट्रोक्‍स लगाए. मयंक जहां र‍िटायर हुए , वहीं पंत 70 रन बनाकर म‍िचेल के श‍िकार बने. मैच ड्रा समाप्‍त होते समय साहा 30 और अश्‍व‍िन 16 रन बनाकर नाबाद थे. न्‍यूजीलैंड इलेवन के ल‍िए डेर‍िल म‍िचेल ने तीनों व‍िकेट हास‍िल क‍िए.

मैच में भारतीय टीम पहली पारी में 263 रन बनाकर आउट हुई थी. इस स्‍कोर में जहां हनुमा व‍िहारी ने शतक (101) बनाया था, वहीं चेतेश्‍वर पुजारा ने 93 रन का योगदान द‍िया था. जवाब में मैच के दूसरे द‍िन कल न्‍यूजीलैंड इलेवन की पहली पारी 235 रन पर समाप्‍त हो गई थी. तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी ने सर्वाध‍िक तीन व‍िकेट हास‍िल क‍िए थे.

लेखक के बारे में
img
आनंद नायक
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket, India, New Zealand Vs India 2020, Shubman Gill, Rishabh Rajendra Pant, Mayank Anurag Agarwal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com