Neil Wagner has announced his retirement: ऑस्ट्रेलियाई टीम अभी न्यूजीलैंड के दौरे पर है. हाल ही में दोनों देशों के बीच तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज हुई, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से क्लीन स्वीप किया. दोनों देश अब दो टेस्ट मैचों की सीरीज में आमने-सामने होंगे. इस सीरीज का पहला मुकाबला 29 फरवरी से खेला जाना है और उससे पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है. न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नील वैगनर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है. नील वैगनर ने 2012 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था और उन्होंने ब्लैक कैप्स के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट इसी साल खेला था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
37 साल के तेज गेंदबाज को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में चुना गया था, लेकिन वेलिंगटन में होने वाले सीरीज के पहले टेस्ट के लिए उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं करने का फैसला लिया गया है, जिसके बाद तेज गेंदबाज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. वैगनर ने मंगलवार को एक प्रेंस कॉन्फ्रेंस में अपने संन्यास का ऐलान किया है.
आईसीसी के अनुसार, वैगनर ने कहा,"यह एक भावनात्मक सप्ताह रहा है. जिस चीज़ को आपने बहुत कुछ दिया है और जिससे आपने बहुत कुछ पाया है, उससे दूर जाना आसान नहीं है, लेकिन अब दूसरों के लिए आगे बढ़ने और इस टीम को आगे ले जाने का समय आ गया है. मैंने ब्लैक कैप्स के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने के हर एक पल का आनंद लिया है और एक टीम के रूप में हम जो कुछ भी हासिल कर पाए हैं उस पर मुझे गर्व है."
बता दें, नील वैगनर ने न्यूजीलैंड के लिए कोई वनडे या टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला है. उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए खेले 64 टेस्ट की 122 पारियों में 27.57 की औसत और 3.13 की इकॉनमी रेट से 260 विकेट झटके हैं. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 39 रन देकर 7 विकेट है. उन्होंने अपने करियर में 13 बार फोर विकेट हॉल लिए हैं जबकि 9 बार फाइव विकेट हॉल लिए हैं. नील वैगनर ने न्यूजीलैंड के लिए 875 रन भी बनाए हैं. नील वैगनर के नाम टेस्ट में एक अर्द्धशतक भी है.
नील वैगनर न्यूजीलैंड के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वालों की गेंदबाजों की सूची में पांचवें स्थान पर हैं. उनसे आगे सर रिचर्ड हैडली (431), टिम साउदी (376), डैनियल विटोरी (361) और ट्रेंट बाउल्ट (317) है. वैगनर न्यूजीलैंड को उस टीम का हिस्सा थे, जिसने भारत को पहले आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में हराकर खिताब अपने नाम किया था. वैगनर ने 2021 में साउथेम्प्टन में भारत हुए मुकाबले में तीन विकेट झटके थे.
यह भी पढ़ें: "जीत जैसी बोरिंग चीज भारत..." वीरेंद्र सहवाग ने WTC प्वाइंट टेबल शेयर कर उड़ाया इंग्लैंड का मजाक
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: "उनको खिलाने का कोई मतलब नहीं..." रोहित शर्मा ने मैच के बाद बड़ा बयान देकर मचाई सनसनी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं