न्यूजीलैंड की टीम
नेपियर:
कप्तान केन विलियमसन की नाबाद 73 रन की पारी से न्यूजीलैंड ने पहले ट्वेंटी20 क्रिकेट मैच में बांग्लादेश को छह विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में शुरुआती बढ़त बनाई. बांग्लादेश ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए महमुदुल्लाह के 52 रन की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 141 रन बनाये. इसके जवाब में न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 11वें ओवर के शुरू में उसका स्कोर चार विकेट पर 62 रन था.
विलियमसन ने यहीं से जिम्मेदारी संभाली तथा कोलिन डि ग्रैंडहोम (नाबाद 41) ने उनका अच्छा साथ दिया. इन दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 81 रन की अटूट साझेदारी की जिससे न्यूजीलैंड 18 ओवर में चार विकेट पर 143 रन बनाने में सफल रहा. मैन ऑफ द मैच विलियमसन ने अपनी पारी में 55 गेंदें खेली तथा पांच चौके और दो छक्के लगाये. ग्रैंडहोम की 22 गेंद की पारी में तीन चौके और इतने ही छक्के शामिल हैं. इससे पहले बांग्लादेश की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और उसकी आधी टीम 67 रन तक पैवेलियन लौट गई.
महमुदुल्ला ने हालांकि टीम को कम स्कोर पर आउट होने से बचाया. उन्होंने 47 गेंदें खेली तथा तीन चौके और तीन छक्के लगाए. उनके बाद दूसरा बड़ा स्कोर मोसादेक हुसैन (20) का रहा. न्यूजीलैंड की तरफ से लौकी फर्गुसन ने 32 रन देकर तीन और बेन व्हीलर ने 22 रन देकर दो विकेट लिये.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश, टी 20 मैच, केन विलियमसन, New Zealand, Bangladesh, T20 Match