विज्ञापन
This Article is From Oct 14, 2017

INDvsNZ: भारत के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए हुआ न्यूजीलैंड टीम का ऐलान

वनडे क्रिकेट में पदार्पण की दहलीज पर खड़े ग्लेन फिलिप्स और टॉड एस्टल को भारत के खिलाफ 22 अक्तूबर से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम में शामिल किया गया है.

Also Read in
INDvsNZ: भारत के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए हुआ न्यूजीलैंड टीम का ऐलान
टॉड एस्टल भारत के खिलाफ सीरीज से वनडे क्रिकेट में पदार्पण करेंगे. (फाइल फोटो)
  • ग्लेन फिलिप्स और टॉड एस्टल को करेंगे पदार्पण
  • 22 अक्तूबर से शुरू होगा भारत के खिलाफ वनडे सीरीज
  • न्यूजीलैंड ने वनडे और टी-20 दोनों टीमों का किया चयन
मुंबई: भारत के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का भी चयन हो गया है. वनडे क्रिकेट में पदार्पण की दहलीज पर खड़े ग्लेन फिलिप्स और टॉड एस्टल को भारत के खिलाफ 22 अक्तूबर से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम में शामिल किया गया है.

यह भी पढ़ें :  न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, जडेजा और अश्विन को मौका नहीं

फिलिप्स और एस्टल के अलावा मैट हेनरी, हेनरी निकोल्स, कोलिन मुनरो और जॉर्ज वर्कर भारत-ए और न्यूजीलैंड-ए के बीच रविवार को विशाखापत्तनम में होने वाले आखिरी मैच के बाद टीम से जुड़ेंगे. स्टार बल्लेबाज केन विलियम्सन भारत दौरे पर कीवी टीम के कप्तान होंगे. न्यूजीलैंड ने पहले टीम के 9 सदस्यों का चयन किया था और बाकी 6 भारत-ए के खिलाफ सीरीज के जरिये चुने जाने थे.

यह भी पढ़ें : भारत 'ए' ने न्यूजीलैंड 'ए' को 64 रन से हराकर सीरीज जीती

एस्टल टी-20 टीम का हिस्सा होंगे, जिन्हें लेग स्पिनर ईश सोढी पर तरजीह दी गई है. उन्होंने दो प्रथम श्रेणी शतक बनाए हैं और 312 विकेट चटकाए हैं. फिलिप्स ने भारत-ए के खिलाफ सीरीज में नाबाद 140 रन बनाए थे. इसके बाद सीनियर बल्लेबाज रॉस टेलर और जॉर्ज वर्कर स्वदेश लौट जाएंगे.

VIDEO: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में रोहित ने दिखाया दम
वनडे टीम: केन विलियमसन (कप्तान), टॉड एस्टल, ट्रेंट बोल्ट, कोलिन डे ग्रांडहोमे, मार्टिन गुप्टिल, मैट हेनरी, टॉम लाथम, हेनरी निकोल्स, एडम मिल्ने, कोलिन मुनरो, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनेर, टिम साउदी, रॉस टेलर, जॉर्ज वर्कर.

टी-20 टीम: केन विलियम्सन (कप्तान), टॉड एस्टल, ट्रेंट बोल्ट, टॉम ब्रूस, कोलिन डे ग्रांडहोमे, मार्टिन गुप्टिल, मैट हेनरी, टॉम लाथम, हेनरी निकोल्स, एडम मिल्ने, कोलिन मुनरो, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनेर, ईश सोढी, टिम साउदी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
INDvsNZ, New Zealand
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com