विज्ञापन
This Article is From Dec 10, 2018

बॉल टैम्‍परिंग मामले में विराट कोहली ने स्‍टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर के प्रति यूं जताई सहानुभूति...

टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली का कहना है कि उन्‍हें इन तीनों खिलाड़ि‍यों को ऐसी हालत में देखकर बेहद दुख हुआ था और किसी को भी अपने करियर में ऐसे दौर से नहीं गुजरना चाहिए.

Also Read in
बॉल टैम्‍परिंग मामले में विराट कोहली ने स्‍टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर के प्रति यूं जताई सहानुभूति...
विराट कोहली ने बॉल टैम्‍परिंग मामले में स्‍टीव स्मिथ सहित तीनों खिलाड़ि‍यों के प्रति सहानुभूति जताई है (AFP फोटो)
  • कहा, इन तीनों खिलाड़ि‍यों की हालत को देखकर दुख हुआ था
  • किसी को भी करियर में ऐसी स्थिति से नहीं गुजरना चाहिए
  • बॉल टैम्‍परिंग मामले में स्मिथ, वॉर्नर और बेनक्रॉफ्ट पर लगा है बैन
टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली (Virat Kohli) को भले ही मैदान में कड़ी प्रतिद्वंद्विता दर्शाने के लिए जाना जाता हो, लेकिन मैदान के बाहर वे विपक्षी टीमों के खिलाड़ि‍यों के प्रति सम्‍मान दर्शाने से गुरेज नहीं करते. बॉल टैम्‍परिंग मामले (Ball-Tampering Scandal) में प्रतिबंध (Ban) का सामना कर रहे ऑस्‍ट्रेलिया के स्‍टीव स्मिथ (Steve Smith), डेविड वॉर्नर (David Warner)और कैमरन बेनक्रॉफ्ट (Cameron Bancroft) के प्रति विराट कोहली ने अपनी सहानुभति दर्शाई है. गौरतलब है कि बॉल टैम्‍परिंग मामले के खुलासे के बाद इन तीनों खिलाड़ि‍यों को काफी फजीहत का सामना करना पड़ा था. प्रेस कॉन्‍फ्रेंस को संबोधित करते हुए इन ऑस्‍ट्रेलियाई खिलाड़ि‍यों की आंखों में आंसू आ गए थे. टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली का कहना है कि उन्‍हें इन तीनों खिलाड़ि‍यों को ऐसी हालत में देखकर बेहद दुख हुआ था और किसी को भी अपने करियर में ऐसे दौर से नहीं गुजरना चाहिए.

बॉल टैम्‍परिंग: प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के दौरान रो पड़े  स्मिथ, कहा- कप्तान के रूप में पूरी जिम्मेदारी मेरी

स्मिथ, वॉर्नर और बेनक्रॉफ्ट को अपनी 'हरकत' के कारण दुनियाभर के मीडिया ने आड़े हाथ लिया था. नौबत यहां तक आ पहुंची थी कि दक्षिण अफ्रीका से अपने वतन ऑस्‍ट्रेलिया लौटने के बाद इन तीनों खिलाड़ि‍यों को खेलप्रेमियों के गुस्‍से को देखते हुए सुरक्षा घेरा बनाकर बाहर निकालना पड़ा था. foxsports.com.au के लिए एडम गिलक्रिस्‍ट को दिए गए इंटरव्‍यू में कोहली ने कहा, 'यह स सब देखना मेरे लिए बेहद दुखदायी था.'

वीडियो: पुजारा बोले, धोनी और विराट के बीच यह बात है कॉमन
टीम इंडिया के कप्‍तान ने कहा कि मैं नहीं चाहता कि कोई ऐसी स्थिति का सामना करे क्‍योंकि मैं डेविड (वॉर्नर) को जानता हूं और स्‍टीव (स्मिथ) को भी. उन्‍होंने कहा कि मुझे इस बात ने सबसे ज्‍यादा आहत किया कि एयरपोर्ट में उन्‍हें बेहद अप्रिय स्थिति से गुजरना पड़ा. इन्‍हें घेरा बनाकर एयरपोर्ट से बाहर ले जाना पड़ा. गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज के दौरान सामने आए बॉल टैम्‍परिंग मामले में संलिप्‍तता के कारण ऑस्‍ट्रेलिया के तत्‍कालीन कप्‍तान स्‍टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर एक-एक साल का बैन लगाया गया था जबकि बेनक्रॉफ्ट पर 9 माह का प्रतिबंध लगा था. स्‍टीव और वॉर्नर पर लगा यह प्रतिबंध अगले वर्ष 30 मार्च को खत्‍म होगा जबकि बेनक्रॉफ्ट का प्रतिबंध इस वर्ष दिसंबर के अंत में समाप्‍त होगा. स्मिथ ऑस्‍ट्रेलियाई टीम की ओर से 64 टेस्‍ट और वॉर्नर 74 टेस्‍ट में खेल चुके हैं. 26 वर्ष के बेनक्रॉफ्ट ने ऑस्‍ट्रेलिया के लिए आठ टेस्‍ट मैच खेले हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Ball-Tampering Scandal, Steve Smith, David Warner, Cameron Bancroft
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com