- नाथन लियोन ने पूरे किए 400 विकेट
- ऐसा करने वाले दुनिया के 17वें गेंदबाज
- ऑस्ट्रेलिया के तीसरे गेंदबाज बने लियोन
The Ashes, 2021-22: Australia vs England, 1st Test: पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन पहले सत्र के शुरूआत में ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन (Nathan Lyon) ने इतिहास रच दिया. जैसे ही लियोन ने इंग्लैंड की दूसरी पारी में डेविड मलान को आउट किया वैसे ही उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 400 विकेट पूरे कर लिए हैं. ऐसा करते ही लियोन टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 400 विकेट हासिल करने वाले तीसरे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बन गए हैं. उनसे पहले ऐसा कारनामा टेस्ट में शेन वार्न और ग्लेन मैक्ग्रा ने किया था. वहीं, लियोन अब टेस्ट क्रिकेट में 400 के जादूयी आंकड़े को छूने वाले दुनिया के 17वें गेंदबाज बन गए हैं. बता दें कि लियोन ने अपने 400वें शिकार करने में 326 दिन का इंतजार करना पड़ा है. ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ने अपना 399वां शिकार इसी साल जनवरी में भारत के खिलाफ टेस्ट में किया था. उसके बाद से ही वो अपने एक विकेट की तलाश में थे.
जानिए क्यों पूर्व फील्डिंग कोच ने टीम इंडिया के सबसे खराब दिन को एक बड़ा मौका करार दिया
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
Historic moment in Australian cricket history at Gabba - 3rd Australian to complete 400 wickets in Test cricket. pic.twitter.com/iCZ5q59Xpx
— Johns. (@CricCrazyJohns) December 10, 2021
The 17th man to reach 400 Test wickets.
— ICC (@ICC) December 10, 2021
Nathan Lyon joins elite company pic.twitter.com/5J2Q19pXJA
आखिरकार मलान को आउट कर पूरे किए 400वां शिकार
नाथन लियोन (Nathan Lyon) ने इंग्लैंड की दूसरी पारी में डेविड मलान को कैच कराकर अपने 400वें विकेट पूरे किए. इसके बाद उन्होंने ओली पोप को भी आउट किया. बता दें कि जब लियोन ने अपने टेस्ट करियर में 399 विकेट लिए थे तो उम्मीद की जा रही थी कि वो जल्द इस कारनामें को अंजाम दे देंगे, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया.
399 से 400 टेस्ट विकेटों तक जाने का सबसे लंबा इंतजार
4 दिन - जेम्स एंडरसन
7 दिन - डेल स्टेन
76 दिन - स्टुअर्ट ब्रॉड
326 दिन - नाथन लियोन
रोहित शर्मा बने नए वनडे कप्तान, तो गदगद हुए उनके फैंस, ऐसे दी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया
ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बनाए 425 रन
ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 425 रन बनाए जिसके कारण इंग्लेंड पर कंगारू टीम ने 278 रन की बढ़त बनाई थी. इंग्लैंड की पहली पारी केवल 147 रन पर सिमट गई थी. ऑस्ट्रेलिया की ओर से पहली पारी में ट्रेविस हेड ने 152 रन की शानदार पारी खेली थी. इसके अलावा वॉर्नर ने 94 रन बनाए तो वहीं, लाबुशाने ने 74 रन की पारी खेली थी.
विराट कोहली से किसने छीनी कप्तानी?.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं