विज्ञापन
This Article is From Nov 18, 2020

लंका प्रीमियर लीग में शामिल हुए मुनाफ पटेल, इरफान पठान की टीम के साथ जुड़े

LPL 2020: इरफान पठान (Irfan Pathan) के बाद अब लंका प्रीमियर लीग  (Lanka Premier League) में भारतीय टीम के सदस्य रहे तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल (Munaf Patel) फ्रेंचाइजी कैंडी टस्कर्स टीम (Kandy Tuskers) की ओर से खेलते हुए दिखेंगे

लंका प्रीमियर लीग में शामिल हुए मुनाफ पटेल, इरफान पठान की टीम के साथ जुड़े
लंका प्रीमियर लीग में शामिल हुए मुनाफ पटेल, इरफान पठान की टीम के साथ जुड़े
  • लंका प्रीमियर लीग में खेलेंगे मुनाफ पटेल
  • कैंडी टस्कर्स क्लब के साथ किया करार
  • इरफान पठान भी कैंडी टस्कर्स क्लब की टीम के सदस्य हैं.

LPL 2020: इरफान पठान (Irfan Pathan) के बाद अब लंका प्रीमियर लीग  (Lanka Premier League) में भारतीय टीम के सदस्य रहे तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल (Munaf Patel) फ्रेंचाइजी कैंडी टस्कर्स टीम (Kandy Tuskers) की ओर से खेलते हुए दिखेंगे. बता दें कि लंका प्रीमियर लीग का आगाज 21 नवंबर से हो रहा है. मुनाफ ने अपने करियर में भारत के लिए 13 टेस्ट, 70 वनडे और तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. टेस्ट में मुनाफ ने 35, वनडे में 86 और टी20 में चार विकेट हैं. इसके अलावा मुनाफ 63 आईपीएल मैच भी खेले चुके हैं और इस दौरान 74 विकेट लेने में सफल रहे थे. बता दें कि कैंडी टस्कर्स टीम (Kandy Tuskers) टीम की ओर से क्रिस गेल जैसे दिग्गज भी खेलने वाले हैं.

भारतीय तेज गेंदबाज ने लिया क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास, तो श्रीसंत बोले- 5 से 6 साल और खेल सकते हैं आप.." 

LPL 2020 में कैंडी टस्कर्स की टीम का शेड्यूल

लंका प्रीमियर लीग (LPL) में कैंडी टस्कर्स का पहला मैच कोलंबो किंग्स के साथ 26 नवंबर को होगा, जो शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, यह मैच श्रीलंका के महिंदा राजपक्षे इंटरनेशनल स्टेडियम, हंबनटोटा में खेला जाएगा. वहीं इस फ्रेंचाइजी का दूसरा मैच 28 नवंबर को खेला जाएगा, दूसरा मैच कैंडी टस्कर्स की टीम दांबुला वाइकिंग के साथ खेलेगी, 20 नवंबर को गैल ग्लेडिएटर्स, 1 दिसंबर को जाफना स्टालियन, 3 दिसंबर को दांबुला वाइकिंग, 5 दिसंबर को कोलंबो किंग्स, 9 दिसंबर को जाफना स्टालियन और 10 दिसंबर को गैल ग्लेडिएटर्स के साथ खेलेगी.

शिखर धवन ने शर्ट उतार कर पृथ्वी शॉ का किया पीछा, तो बैकग्राउंड में बजा गाना 'सात समुंदर पार मैं तेरे...' देखें Video

कैंडी टस्कर्स टीम (Kandy Tuskers) की टीम इस प्रकार हैं.

स्थानीय खिलाड़ी- कुसल परेरा, कुसाल मेंडिस, नुवान प्रदीप, सिकुगे प्रसन्ना, असला गुणारत्ने, कामिंदू मेंडिस, दिलरुवान परेरा, प्रियमल परेरा, कवीष्का अंजुला, लसिथ एम्बुलडेनिया, चमिकरा एडिरसिंघे, इशान जयरात्ने

विदेशी खिलाड़ी- क्रिस गेल, वहाब रियाज, इरफान पठान,लियाम प्लंकेट, नवीन-उल-हक, रहमानुल्लाह गुरबाज़, मुनाफ पटेल

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. ​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Munaf Patel, Irfan Khan Pathan, Christopher Henry Gayle, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com