विज्ञापन
This Article is From Feb 28, 2024

MIW vs UPW, 6th Match: मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराकर यूपी वॉरियर्स ने दर्ज की पहली जीत

MIW vs UPW, 6th Match: अभी तक टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस ने अपने दो मैच में से दोनों में जीत हासिल की है, जबकि यूपी वॉरियर्स को अपने दोनों ही मुकाबलों में हार मिली है

MIW vs UPW, 6th Match: मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराकर यूपी वॉरियर्स ने दर्ज की पहली जीत
Mumbai Indians Women vs UP Warriorz:
बेंगलुरु:

Mumbai Indians Women vs UP Warriorz: वीमेंस प्रीमियर लीग में बुधवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी  स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में यूपी वॉरियर्स ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत का स्वाद चख लिया. जीत के लिए 162 रन का पीछा करते हुए कप्तान एलिसा हीली (33) और किरन नवगिरे (57) ने पहले विकेट के लिए 94 रन जोड़े, तभी साफ हो गया था कि यूपी अपनी पहली जीत दर्ज करने जा रहे हैं. हाालंकि, ताहिला मैक्ग्रा (1) विफल रहीं, लेकिन ग्रेस हैरिस (नाबाद 38) और दीप्ति शर्मा (नाबाद 27) ने मिलकर 16.3 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर यूपी को अपनी पहली जीत दिला दी.

इससे पहले पहले बैटिंग चुनने के बाद मुंबई की ओपनर हैली मैथ्यूज (55) और यस्तिका भाटिया (26) ने पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़कर टीम को अच्छी शुरुआत दी, तो इनके बाद बाद की बल्लेबाजों नैट स्काइवर (19), अमेलिया केर (23), पूजा वस्त्राकर (18) ने भी उपयोगी पारियां खेलीं. और इससे इंडियंस 20 ओवरों में 6 विकेट पर 161 तक पहुंचने में सफल रहे.

SCORE BOARD


पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Warriorz, Mumbai Indians, Women, Cricket, Mumbai Indians Vs UP Warriorz 02/28/2024 Minlsg02282024240654
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com