
4.5 ओवर (0 रन) एक अहम डॉट बॉल!!! फुल लेंथ बॉल को सीधे बल्ले से मिड ऑन फील्डर की तरफ खेला| रोहित रन चाहते थे लेकिन क्विंटन ने मना कर दिया|
4.4 ओवर (1 रन) इस बार रोहित ने अपने लिए लेग स्टम्प पर जाकर रूम बनाया| लॉन्ग ऑफ़ की तरफ गेंद को खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
4.3 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|
4.2 ओवर (6 रन) छक्का!! पुल शॉट और कहाँ इसपर रोहित चूकने वाले| आला रे आला, रोहित आला!!! लेंथ बॉल को कितनी शानदार तरीके से पुल मार देते हैं कि गेंदबाज़ को भी बुरा न लगे| वाह जी वाह, एलिगेंस!!
4.1 ओवर (1 रन) छोटी लेंथ की गेंद को मिड विकेट बाउंड्री की तरफ पुल किया क्विंटन ने जहाँ से एक ही रन मिल पायेगा| डीप में फील्डर तैनात थे|
3.6 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप्स के बाहर डाली गई यॉर्कर गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर पुश करते हुए तेज़ी से एक रन लिया|
3.5 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गेंद को शॉर्ट थर्ड मैन की ओर खेलकर सिंगल लिया|
3.4 ओवर (0 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए बल्लेबाज़, लेकिन गति से बीट हुए और बॉल को पैड्स पर खा बैठे|
3.3 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|
3.2 ओवर (6 रन) छक्का!!! ओहोहो!! अब आया है शेर मैदान में| पहले ऑफ़ साइड पर और अब लेग साइड पर जड़ी बाउंड्री| शानदार लैप शॉट| ऑफ़ स्टम्प पर पहले ही शफल कर गए और पैरों की गेंद को बड़ी शानदार तरीके से फाइन लेग बाउंड्री की तरफ लैप लगा दिया| गेंद बल्ले से लगने के बाद सीधा सीमा रेखा के बाहर जाकर रुकी|
3.1 ओवर (4 रन) चौका!!! क्विंटन डी कॉक ने पहली ही गेंद पर मुस्तफ़िज़ुर रहमान को लगाया बाउंड्री| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट किया| पॉइंट और शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के बीच से गई गेंद सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
2.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| लेंथ गेंद को पुल मारने गए थे रोहित लेकिन गति से बीट हुए और शरीर पर जा लगी गेंद| 14/0 मुंबई, एक सधी हुई शुरुआत|
2.5 ओवर (1 रन) एक और सिंगल इस ओवर से आता हुआ| अभी भी बड़े शॉट नहीं लगा पा रहे क्विंटन| सीधे बल्ले से गेंद को गैप में पुश करते हुए रन हासिल किया|
2.4 ओवर (0 रन) इस बार गेंद को खेला तो लेकिन गैप नहीं हासिल हो पाया|
2.3 ओवर (4 रन) चौका!! बेहतरीन कवर ड्राइव!! गैप मिला और गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| फुल लेंथ की गेंद थी वो भी बाहर जिसका पूरा फायदा उठाया और जड़ दिया चौका|
2.2 ओवर (1 रन) एलबीडबल्यू की बड़ी अपील रोहित के खिलाफ लेकिन अम्पायर सहमत नहीं| सही फैसला, पिचिंग आउट साइड लेग की वजह से इसे नकार दिया| लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! स्वीप मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर ऑफ़ साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|
2.1 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को ऑफ साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|
1.6 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|
1.5 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में कट करते हुए तेज़ी के साथ सिंगल लिया|
1.4 ओवर (0 रन) गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद को मिड ऑन की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नही मिल सका|
1.3 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई आउटस्विंग गेंद को डिफेंड करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नही मिला|
1.2 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को शॉर्ट थर्ड मैन की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ|
1.1 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन पर डाली गई थी ये गेंद जयदेव द्वारा| डी कॉक ने उसे स्क्वायर लेग की दिशा में फ्लिक करते हुए गैप से सिंगल हासिल किया|
दूसरे छोर से जयदेव उनादकट गेंदबाज़ी करने आए...
0.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक सस्ते ओवर की समाप्ति| महज़ 4 ही रन इस ओवर से आये| पैड्स लाइन की गेंद को बड़े आराम से लेग साइड पर फ्लिक क्या| आँखों ही आँखों में इशारा करते हुए बल्लेबाजों ने सिंगल चुरा लिया| 4/0 मुंबई|
0.5 ओवर (0 रन) बैकफुट से बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ|
0.4 ओवर (0 रन) फुल लेंथ की गेंद डी कॉक के लिए| ड्राइव तो किया उसे शॉर्ट कवर्स की तरफ जहाँ खड़े बटलर ने उसे गेंद को फील्ड कर लिया|
0.3 ओवर (1 रन) बैकफुट से ऑफ़ साइड पर इस बार रोहित ने गेंद को खेला, गैप मिला जहाँ से एक आसान सा सिंगल हासिल कर लिया|
0.2 ओवर (0 रन) इस बार गेंद की स्विंग को परखकर रोहित ने उसे सम्मान दिया|
0.1 ओवर (2 रन) पहली ही गेंद पर दो रन हासिल करते हुए रोहित| ऊपर डाली गई गेंद को बड़े आराम से मिड विकेट की दिशा में पुश किया| गैप मिला जहाँ से दो रन मिल गए|
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
4.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| 36 बिना किसी नुक्सान के मुंबई| लो फुल टॉस गेंद को बड़े आराम से मिड विकेट बाउंड्री की तरफ हीव कर दिया और सिंगल लेकर स्ट्राइक अपने पास रखा|