विज्ञापन
Story ProgressBack

Mumbai Indians Women vs Delhi Capitals Women: आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर सजीवन सजना ने मुंबई इंडियंस को दिलाई जीत

MI vs DC Live Score, WPL 2024: सजीवन सजना ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़ा और मुंबई इंडियंस ने एक रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हराकर जीत के साथ वीमेंस प्रीमियर लीग के अपने अभियान की शुरुआत की है.

Mumbai Indians Women vs Delhi Capitals Women: आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर सजीवन सजना ने मुंबई इंडियंस को दिलाई जीत
Mumbai Indians vs Delhi Capitals, WPL 2024: सजीवन सजना ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर मुंबई इंडियंस को दिलाई जीत

MI vs DC Score, WPL 2024: सजीवन सजना ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़ा और मुंबई इंडियंस ने एक रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हराकर जीत के साथ वीमेंस प्रीमियर लीग के अपने अभियान की शुरुआत की है. मुंबई इंडियंस को आखिरी गेंद पर जीत के लिए 5 रन चाहिए थे. सजीवन सजना ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़ा और टीम की जीत सुनिश्चित की. दिल्ली कैपिटल्स से मिले 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को आखिरी दो गेंदों पर जीत के लिए पांच रन चाहिए थे. लेकिन अर्द्धशतक लगाकर खेल रही हरमनप्रीत कौर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में आउट हुई. हालांकि, उनकी टीम मैच अपने नाम करने में सफल रही. (Scorecard)

बता दें, दिल्ली कैपिटल्स ने वीमेंस प्रीमियर लीग के दूसरे चरण के शुरूआती मैच में एलीस कैप्से की 75 रनों की पारी के दम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 171 रन बनाए थे. दिल्ली कैपिटल्स के लिए कैप्से के अलावा जेमिमा रोड्रिग्स ने 42 और कप्तान मेग लैनिंग ने 31 रन का योगदान दिया. इसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने यास्तिका भाटिया की 57 और हरमनप्रीत कौर की 55 रनों की पारी के दम पर मैच अपने नाम किया.

Hera are the Updates on WPL 2024 Mumbai Indians vs Delhi Capitals:


NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
Gautam Gambhir: "मुझे लगता है कि यह...", कोच गंभीर को लेकर रवि शास्त्री ने कही वो बात जो बदल देगी टीम इंडिया की कहानी
Mumbai Indians Women vs Delhi Capitals Women: आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर सजीवन सजना ने मुंबई इंडियंस को दिलाई जीत
social media gives its verdict as early as this big news comes in about Suryakumar Yadav
Next Article
जैसे ही सूर्यकुमार को लेकर आई यह बड़ी खबर, तो सोशल मीडिया ने भी सुना दिया यादव को लेकर यह फैसला
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;