विज्ञापन

क्या CSK में जा रहे Hardik Pandya? ट्रेड की खबरों पर मुंबई इंडियंस ने दे दिया जवाब

Hardik Pandya player trade News: क्या मुंबई इंडियंस से हार्दिक पंड्या की विदाई हो रही है. इसको लेकर अब फ्रेंचाइजी ने चुप्पी तोड़ी है और खुलकर पंड्या को लेकर बात की है.(Mumbai Indians Break Silence on Explosive IPL 2027 Hardik Pandya Trade Rumours(

क्या CSK में जा रहे Hardik Pandya? ट्रेड की खबरों पर मुंबई इंडियंस ने दे दिया जवाब
Latest on Hardik Pandya player trade News: हार्दिक पंड्या को लेकर बड़ी खबर

Mumbai Indians official reacts on Hardik Pandya player trade : क्या हार्दिक पंड्या का साथ मुंबई इंडियंस छोड़ने वाली है. पिछले कुछ समय से हार्दिक के ट्रेड को लेकर काफी बातें सामने आई है. कई रिपोर्ट में यह बात सामने आई थी कि सीएसके, मुंबई इंडियंस के साथ हार्दिक को लेकर सौदा करने वाला है. वहीं, अब इन खबरों को लेकर मुंबई इंडियंस की ओर से चुप्पी तोड़ी गई है. फ्रेंचाइजी के एक अधिकारी ने स्पोर्टस्टार को बताया, "हमारा पोस्ट-सीजन रिव्यू अभी चल रहा है और हम टीम के सभी पहलुओं पर गौर कर रहे हैं, रिपोर्ट के उलट, हम खिलाड़ियों के ट्रेड को लेकर कोई बातचीत नहीं कर रहे हैं,  ऐसा रिव्यू पूरा होने के बाद ही संभव होगा. कई विकल्पों और विचारों का मूल्यांकन किया जा रहा है, जिसमें समय लगता है; इसलिए, अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है."

मुंबई इंडियंस के टैलेंट मैनेजमेंट ऑपरेशन्स से पंड्या के अलग होने की वजह से फ्रेंचाइजी के साथ उनके भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं. हालांकि, इस घटनाक्रम को संगठन से पूरी तरह अलग होने के तौर पर नहीं देखा जा रहा है. फ्रेंचाइजी का कहना है कि अपनी व्यापक रणनीतिक समीक्षा के तहत सभी विकल्पों पर विचार किया जा रहा है

दरअसल, मुंबई इंडियंस का हाल के समय में बेहद ही खराब सीजन  रहा है. साल 2024 में बहुत खराब प्रदर्शन, फिर 2025 में प्लेऑफ में जगह बनाना और अब 2026 में उम्मीद से कमजोर प्रदर्शन के बाद ऐसी खबरें सामने आ रही थी. बता दें कि हार्दिक 2024 में पांच बार की चैंपियन टीम में वापस आए थे और रोहित शर्मा की जगह कप्तान बने थे.

फ्रेंचाइजी अभी अपनी व्यापक समीक्षा के तहत अपने लीडरशिप ग्रुप, कोचिंग स्टाफ और कुल मिलाकर क्रिकेट ऑपरेशन्स का आकलन कर रही है, यह समीक्षा प्रक्रिया ही वह आधार है जिस पर भविष्य के सभी फैसले लिए जाते हैं जिनमें संभावित ट्रेड भी शामिल हैं. अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में ट्रेड को लेकर मुंबई इंडियंस क्या फैसला करती है. 

ये भी पढ़ें- 

CWG 2026: बॉक्सर्स ने कराई मेडल की बारिश, रचा इतिहास, 96 साल में पहली बार 7 गोल्ड 3 सिल्वर

Neeraj Chopra: अब कब है नीरज चोपड़ा का अगला इवेंट ? जानें पूरा शेड्यूल

CWG 2026: रिंग में बरपा कहर, भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hardik Himanshu Pandya, Mumbai Indians, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com